फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suzuki Jimny की यूरोपी बाजार में फिर हुई वापसी, लेकिन पहले की बजाए इस बार इस सेगमेंट में की गई पेश

Sun, 13 Sep 2020 04:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई सुजुकी जिम्नी में 100 hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें एक पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम भी दिया गया है। 
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जिम्नी को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Jimny - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Suzuki Jimny (सुजुकी जिम्नी) एसयूवी की यूरोपीय कार बाजार में एक बार फिर वापसी हो गई है। लेकिन इस बार इसका सेगमेंट अलग है। बता दें कि कंपनी को कुछ महीने पहले कड़े CO2 (कार्बन-डाइ-ऑक्साइड) उत्सर्जन मानकों का पालन नहीं करने की वजह से Suzuki Jimny एसयूवी की बिक्री बंद करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन

पहले, Suzuki Jimny SUV कार निजी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध थी। लेकिन अब सुजुकी जिम्नी को यूरोप में क्लास एन1 वाणिज्यिक वाहन के रूप में बेचा जाएगा। 

क्या हुए बदलाव
दोबारा लॉन्च कई गई कमर्शियल-स्पेक सुजुकी जिम्नी का बॉडी स्टाइल पिछले मॉडल की तरह ही है, लेकिन यह केवल दो सामने की सीटों के साथ पेश की गई है। कमर्शियल-स्पेक मॉडल होने के नाते, कार्गो के लिए लोडिंग का रास्ता बनाने के लिए जगह पीछे की सीटों को हटा दिया गया है। लेटेस्ट मॉडल को कई बड़े अपडेट मिले हैं। इस एसयूवी में अब 863-लीटर लगेज स्पेस दिया गया है, जो कि रेगुलर पैसेंजर मॉडल (रियर सीट फोल्डेड फॉर्मेट) की तुलना में 33 लीटर ज्यादा है। इस मॉडल में एक सेफ्टी पार्टिशन भी दिया गया है, जो कार्गो को आगे के डिब्बे में जाने से रोकता है। 

इंजन
कमर्शियल-स्पेक सुजुकी जिम्नी में 100 hp, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें एक पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम भी दिया गया है। बता दें कि पुराने निजी-स्पेक मॉडल कार के जैसे ही इंजन स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। 

भारत में जल्द होगी लॉन्च
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) जिम्नी को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस मिनी-एसयूवी को 2021 तक भारत के लिए खासतौर पर बनाए गए एक नए 5-डोर अवतार में पेश किया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट्स में अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिम्नी और पहले लॉन्च की जा सकती थी लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से ऑटो निर्माता को इस कार को लॉन्च करने की योजनाओं में तब्दीली करनी पड़ी। 
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत
हालांकि भारत में लॉन्च होने वाली इस कार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं हुआ है, मारुति सुजुकी जिम्नी को 9 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक में बेच सकती है। इन दिनों एसयूवी की लगभग इतनी ही कीमत रखी जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें