सुजुकी ने अपनी चर्चित बाइक जिक्सर को BS-IV के मानको के अनुरूप लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाजार में मौजूद जिक्सर के सभी मॉडल (जिक्सर, जिक्सर एसएफ और जिक्सर एसएफ एफआई) को हल्के-फुल्के बदलाव के साथ बाजार में वापस उतारा है। साथ ही कंपनी ने बाइक के ग्राफिक्स में बदलाव करते हुए इसे नए लूक के साथ बाजार में पेश किया है।
सुजुकी इंडिया के जिक्सर के इंजन में कंपनी ने कोई नया बदलाव नहीं किया है। बाइक में 155सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। जो बाइक को 14.8 एचपी की ताकत प्रदान करता है। बाइक में मौजूद इंजन उसे 14एनएम का अधिकत्म टॉर्क प्रदान करता है।
हालांकि कंपनी ने BS-IV के अनुरूप होने के चलते जिक्सर और जिक्सर एसएफ के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर कर दी है। सुजुकी ने जिक्सर में दो हजार और जिक्सर एसएफ में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। मानको के अनुरूप होने के कारण जिक्सर में ऑटोमौटिक हेड लैंप जैसे अनेक फीचर जुड़ गए हैं।