फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से सनी लियोनी तक, जानें किस कार की सवारी करती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

Wed, 20 Nov 2019 07:09 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Priyanka Chopra And Sunny Leone - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्रियों की फहरिस्त काफी लंबी है। ये अभिनेत्रियां एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपये तक की फीस भी लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो किस कार की सवारी करना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ से लेकर सनी लियोनी तक के बारे में कि आखिर वह किस कार में सफर करना पसंद करती हैं। साथ ही जानिए उनके कार कलेक्शन में कौनसी महंगी कार शुमार है।
विज्ञापन

2 of 13
Priyanka Chopra: Rolls Royce Ghost - फोटो : Social Media
प्रियंका चोपड़ा
  • प्रियंका चोपड़ा के पास रोल्स रॉयस कार है। उनकी Rolls Royce Ghost कार की कीमत 5.25 करोड़ रुपये है। इसमें 6.6 लीटर वाला ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी12 पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 562बीएचपी की पावर और 780एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें आठ स्पीड गेयरबॉक्स लगा है।
विज्ञापन

3 of 13
Mallika Sherawat: Lamborghini Aventador - फोटो : Social Media
मल्लिका शेरावत
  • मल्लिका शेरावत के पास 5.01 करोड़ रुपये की कीमत वाली लैंबोर्गिनी एवेंटाडोर (Lamborghini Aventador) है। यह तेज कारों में शुमार की जाती है। इसका 6.5 लीटर वी12 इंजन 690 बीएचपी की पावर पैदा करता है। इस कार की टॉप स्पीड 349 किमी प्रति घंटा है।

4 of 13
Anushka Sharma: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
अनुष्का शर्मा 
  • अनुष्का शर्मा के रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) कार की मालकिन हैं। इसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपये है। यह अनुष्का की पसंदीदा कार है। इसमें 4.4 लीटर वी8 डीजल इंजन लगा है। जो 335 बीएचपी की पावर और 740 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
विज्ञापन

5 of 13
Katrina Kaif: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
कैटरीना कैफ
  • कैटरीना कैफ के पास भी रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) कार है। इसकी कीमत 2.33 करोड़ रुपये है। सफेद रंग की इस कार का डीजल एलडब्ल्यूबी वोग एसई (Diesel LWB Vogue SE) वेरिएंट उनके पास है।  
विज्ञापन

6 of 13
Alia Bhatt: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
आलिया भट्ट
  • आलिया भट्ट के लग्जरी कारों के कलेक्शन में 1.74 करोड़ रुपये की कीमत वाली रेंज रोवर वोग शामिल है। इस कार में 3.0 लीटर वी6 इंजन है, जो 240बीएचपी की पावर और 600एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह आठ स्पीड गेयरबॉक्स फोर व्हील ड्राइव कार है।
विज्ञापन

7 of 13
Malaika Arora Khan: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
मलाइका अरोरा
  • मलाइका अरोरा के पास भी रेंज रोवर वोग कार है। उनकी इस लग्जरी कार की कीमत 1.74 करोड़ रुपये है। मलाइका की यह कार आलिया भट्ट की कार जैसे ही इंजन और पावर वाली है। हालांकि उनकी कार रंग अलग है।

8 of 13
Kareena Kapoor: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
करीना कपूर
  • करीना कपूर के पास भी रेंज रोवर वोग कार ही है। इसकी भी कीमत 1.74 करोड़ रुपये है। यह करीना की पसंदीदा कार है, क्योंकि उन्हें कई मौकों पर इसे ड्राइव करते या फिर इसकी सवारी करते देखा गया है।

9 of 13
Jacqueline Fernandez: Range Rover Vogue - फोटो : Social Media
जैकलीन फर्नांडीज
  • जैकलीन फर्नांडीज के पास भी 1.74 करोड़ रुपये की कीमत वाली रेंज रोवर वोग कार है। इसकी स्पोर्टी बॉडी इसे और भी अधिक स्टाइलिश लुक देती है। 

10 of 13
Deepika Padukone: Mercedes Maybach S500 - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण
  • दीपिका पादुकोण के पास मर्सिडीज की कार Mercedes Maybach S500 है। इसकी कीमत 1.67 करोड़ रुपये है। इसके पुर्जे विदेश से आयात किए गए हैं और इसे भारत में ही असेम्बल किया गया है। इसमें 4.7 लीटर का इंजन है जो 453बीएचपी की पावर और 700एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।

11 of 13
Aishwarya Rai: Mercedes S500 - फोटो : Social Media
ऐश्वर्या राय
  • ऐश्वर्या राय बच्चन के पास मर्सिडीज की एस-क्लास कार सीरीज का एस500 मॉडल है। मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की यह पसंदीदा कार है। साथ ही मर्सिडीज की पावरफुल सेडान कारों में इसे शुमार किया जाता है। ऐश्वर्या की कार में 4.7 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 453बीएचपी की पावर और 700एनएम का टॉर्क पैदा करता है।

12 of 13
Sonam Kapoor: Mercedes S400 - फोटो : Social Media
सोनम कपूर
  • सोनम कपूर के पास भी मर्सिडीज की एस-क्लास सीरीज की एस400 कार है। इसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये है। सोनम को यह कार उनके पापा और बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर ने गिफ्ट की थी। इसमें 3.0 लीटर वी6 इंजन है जो 333बीएचपी की पावर और 480एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसमें सात स्पीड गेयर हैं।
विज्ञापन

13 of 13
Sunny Leonne: Maserati Ghibli Nerissimo Edition - फोटो : Social Media
सनी लियोनी
  • सनी लियोनी Maserati की Ghibli Nerissimo स्पेशल एडिशन कार है। इस कार में ट्विन-चार्ज्ड वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 330 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। भारत में कार का सिर्फ डीजल वेरिएंट आता है। इसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है।
  • हालांकि सनी ने इसे अमेरिका से खरीदा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 20-इंच के ब्लैक व्हील, काले रंग की ग्रिल, ब्लैक लैदर इंटीरियर, डार्क मिरर, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर और रिमोट स्टार्ट जैसे फीचर्स हैं। बता दें कि कंपनी ने इस वेरिएंट की केवल 450 इकाई ही बनाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें