फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई पहली फ्लाइंग कार, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 01 Nov 2018 05:32 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
flying car
विज्ञापन

यातायात हमारे देश में एक बड़ी समस्या बन गया है, सड़कों पर सवारी करना मतलब प्रदुषण को आमंत्रण देना। निश्चित रूप से, बिजली के वाहन प्रदूषण को भगाने के लिए अच्छे हैं, लेकिन, यह अभी भी यातायात की समस्याओं को खत्म नहीं कर सकता है।

विज्ञापन


तो इस तरह की समस्या के लिए क्या किया जा सकता है? आइए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज  इसको जितना मर्जी उड़ाइए यह न तो प्रदुषण करेगा न ही जाम में फंसेगा। दरअसल,एक पेशेवर हिप-हॉप करने वाले ड्रोन निर्माता केक्स मेंडियोलिया ने एक ऐसा अविष्कार किया है। फिलहाल आप यह विडियो देखें और इस उड़न कार का जायजा लें।

विज्ञापन


जिसे आप एक ड्रोन का नाम दे सकते हैं। यह कैमरे के काम के साथ आपको एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता है। यह वाहन भी साफ और प्रदूषण मुक्त है। ऐसा लगता है कि सब कुछ इस वाहन के पक्ष में हो। ऑस्ट्रेलियाई इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी स्टार 8 ने इस परियोजना के लिए मेंडियोलिया का साथ दिया।

इस ड्रोन  को 2 से 4 लोगों को ले जाने की क्षमता के साथ बनाया गया है। आप इस वीडियो में उड़ने वाली इस कार को देख सकते है, फिर भी कंपनी को इससे सामने लाने में अभी कई बाधाएं हैं। बैटरी प्रौद्योगिकी और पावरट्रेन प्रबंधन के अलावा, सुरक्षा नियमों के रूप में इससे ऐसे कई मानक पार करने होंगे।
विज्ञापन


एक बहुत ही नए सेगमेंट में यह एक नया उत्पाद होने के नाते, निर्माताओं और सरकारी निकायों के लिए इससे स्वीकार पाना मुश्किल है। इसके अलावा इन वाहनों के गलत हाथों में जानें से ये शहर, राज्य यहां तक कि एक देश की सुरक्षा के लिए काफी बड़ा जोखिम पेश कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें