फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंकड हैंड कार के लिए ले सकते हैं बैंक लोन, इन बैंकों में है सबसे कम ब्याज दर

Mon, 30 Nov 2020 09:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Car Loan (सांकेतिक) - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन में सफर करने से बच रहे हैं। ऐसे में निजी वाहन की मांग में तेजी आई है। खास तौर से एसयूवी सेगमेंट की कारों और छोटी कारों की खरीद बढ़ी है। जो ग्राहक बजट को देखते हुए नई कार नहीं खरीद पा रहे हैं यह अभी कार चलाना सीख रहे हैं वे सेकंड हैंड कार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


अगर आप सेकंड हैंड कार या यूज्ड कार खरीदने के लिए भी लोन की जरूरत महसूस कर रहे हैं तो इसमें बैंक आपकी सहायता कर सकते हैं। कई बैंक यूज्ड कार सेगमेंट में लोन की सुविधा मुहैया कराते हैं। विभिन्न बैंकों में ब्याज की दर अलग-अलग है, जिसमें कुछ बैंकों में कम दर में ब्याज मिल सकता है। यहां आपको बता रहे हैं ग्राहक सेकंड हैंड कारों के लिए सबसे कम ब्याज दर पर लोन किस बैंक से ले सकते हैं। 

कोटक महिंद्रा बैंक: यहां नई और यूज्ड कार दोनों के लिए लोन ले सकते हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, इस समय कार लोन के लिए सालाना ब्याज दर 6.50 फीसदी से लेकर 20 फीसदी सालाना तक है। 

केनरा बैंक: कार लोन के लिए सालाना ब्याज दर 7.30 फीसदी से लेकर 9.90 फीसदी तक

बैंक ऑफ इंडिया: कार लोन के लिए सालाना ब्याज दर क्रेडिट स्कोर के आधार पर 7.35 फीसदी से लेकर 7.95 फीसदी तक

पंजाब नेशनल बैंक: फ्लोटिंग रेट विकल्प के तहत महिलाओं, पीएनबी राइड व कॉरपोरेट्स के लिए 8.55 फीसदी सालाना, बाकी ग्राहकों के लिए अलग-अलग क्रेडिट स्कोर के आधार पर 8.55 फीसदी से लेकर 8.80 फीसदी सालाना तक

फिक्स्ड रेट विकल्प के तहत सभी ग्राहकों के लिए 9.30 फीसदी सालाना 

एसबीआई: अलग-अलग क्रेडिट स्कोर के आधार पर 9.50फीसदी से लेकर10.50फीसदी सालाना तक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: अलग-अलग क्रेडिट स्कोर के आधार पर 10.40 फीसदी से लेकर 10.50 फीसदी सालाना तक
 
विज्ञापन

ICICI बैंक: कार लोन के लिए सालाना ब्याज दर 12.00 फीसदी से लेकर 14.50 फीसदी तक

नोट: सेकंड हैंड कार लोन लेने से पहले ग्राहक इसकी प्रोसेसिंग फीस और अन्य नियम व शर्तें बैंकों से अवश्य पता कर लें। जैसे लोन की राशि और पुरानी कार के लिए लोन कितने साल तक मिलेगा वगैरह। ब्याज दर की जानकारी बैंकों की वेबसाइट से ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें