फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 सालों बाद होगी सैन्ट्रो की घर वापसी, जानें क्या होंगे फीचर्स

Tue, 18 Sep 2018 10:47 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
santro new gen - फोटो : cardekho
विज्ञापन

हुंडई की आने वाली हैचबैक कार को कंपनी फिलहाल लांच करने को लेकर पूरी तरह तैयार है। AH2 कोड नाम की इस कार का नामकरण किया गया । हुंडई की इस कार के नामकरण के लिए एक कॉन्टेस्ट के जरिये लगभग  4 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया । जिसमें 2 लाख इस कार का नाम सैन्ट्रो रखने के पक्ष में थें। 

विज्ञापन


 कंपनी ने कुछ समय पहले इस AH2 कोडनेम की कार का स्केच भी जारी किया था। एक रिपोर्ट के अनुसार नई हुंडई सैंट्रो को आधिकारिक रूप से 9 अक्टूबर 2018 को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अलावा कई बार कंपनी ने इस कार का भारतीय सड़कों पर परीक्षण भी किया है।

जिस प्रकार कंपनी के भीतर इस कार को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है उससे ये साफ है कि नई सैंट्रो हुंडई के लिए एक बिग हिट साबित होगी।हालांकि एक सामान्य से स्केच के अलावा इस कार के लुक और डिजाइन के बारे में कंपनी द्वारा अभी कुछ भी साझा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कंपनी चाहती है कि इस कार को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल बरकरार रहे।  गौरतलब हो, कंपनी की सैन्ट्रो के नाम से बिकने वाली यह कार 2014 में बन्द हो गई थी। हुंडई सैंट्रो को 2.0 डिजाइन लैंगवेज पर बनाया जा रहा है। इसका लुक हुंडई ग्रैंड i10 की तरह है जिसका प्रोडक्शन अब बंद किया जा चुका है।

नई हैचबैक में कासकेडिंग ग्रिल, डुअल टोन इंटीरियर, बड़ा एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर और एनालॉग टेक्नोमीटर दिया जा सकता है। इस कार में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन हो सकता है। साथ ही कंपनी की तरफ से इसमें सीएनजी किट भी लगाई जाएगी।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें