फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swift ने मचाया तहलका, बिकी 20 लाख कार

Tue, 27 Nov 2018 05:07 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2018 Maruti Suzuki Swift
विज्ञापन

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की प्रमुख ब्रांड स्विफ्ट की बिक्री 20 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गई है। इस हैचबैक कार को मई 2005 में पेश किया गया था। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वाहन ने पांच लाख का बिक्री आंकाड़ा सितंबर 2010 में, 10 लाख का आंकड़ा सितंबर 2013 में, 15 लाख का मार्च 2016 में और 20 लाख का आंकड़ा इस साल नवंबर में हासिल किया।

विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर एस कलसी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्विफ्ट की बिक्री का आंकड़ा 20 लाख लाख पहुंचना मील का पत्थर है। देश में बिकने वाली पांच प्रमुख कारों के ब्रांड में स्विफ्ट पिछले एक दशक से प्रमुख ब्रांड बनी हुई है।’’ 

उन्होंने कहा कि गाड़ी के लिये इंतजार की अवधि कम करने के लिये उत्पादन बढ़ाया गया है। मारुति सुजुकी ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इस माडल का उत्पादन 45 प्रतिशत बढ़ाकर 1.39 लाख यूनिट किया है। इससे प्रतीक्षा अवधि कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मॉडल की बिक्री अप्रैल-अक्तूबर में 36 प्रतिशत बढ़ी जबकि बाजार हिस्सेदारी इस दौरान 29 प्रतिशत रही। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें