कंपनी ने दिया बयान
अब मीडिया रिर्पोट के मुताबिक रॉयल एनफील्ड नाराज ग्राहकों से पेगासस को वापस खरीदने की तैयारी कर रही है। जिससे रॉयल एनफील्ड के डीलरशीप द्वारा खरीदा जाएगा और डिस्प्ले में रखकर नए ग्राहकों को बेचा जाएगा। रॉयल एनफील्ड ने कहा है कि ऐसे नाराज ग्राहकों की संख्या बहुत कम है।
गौरतलब हो, क्लासिक 500 पेगासस में 499 सीसी की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि बाइक को 27.2 बीएचपी की पॉवर के साथ 41.2 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा बाइक की चेचिस, ब्रेक्स, टॉयर पहले के क्लासिक 500 की ही तरह है।