रॉयल एनफील्ड की Meteor 350 को कंपनी दुनिया के सभी बाजार में उतारेगी। माना जा रहा है कि यह Thunderbird 350 की जगह लेगी। लीक ब्राउचर के मुताबिक कंपनी इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इनमें Fireball, Supernova और Stellar शामिल हैं। इसमें टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, ब्राइट कलर ऑप्शन्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और स्प्लिट सीट दी गई है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नया 350 सीसी का इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 20.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल सेटअप और नया स्प्लिट सीट डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर फेंडर, हेडलाइट और टेललाइट में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल में एसिमेट्रिक डिजाइन दिया गया है, जहां अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा मॉनिटरिंग फीचर्स मिलेंगे।
माना जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड अपनी Meteor 350 को भारतीय बाजार में 1.5 लाख रुपये से 2 लाख रुपये तक के बीच में लॉन्च कर सकती है।
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका Benelli Imperiale 400, Jawa 300 और हाल ही में लॉन्च हुई Honda H'Ness CB350 से कड़ा मुकाबला होगा।
एक नए स्पाईशॉट के मुताबिक Meteor में मेन यूनिट के साथ सेकेंडरी टीएफटी कलर डिस्प्ले दिया जाएगा, जो एनालॉग स्पीडोमीटर और एलईडी पैनल के साथ आएगा। लीक तस्वीरों के मुताबिक नए टीएफटी डिस्प्ले में टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन फीचर मिलेगा। इसके अलावा ब्लूटूथ के जरिए ग्राहक अपने स्मार्टफोन को मोटरसाइकिल से कनेक्ट कर सकेंगे।