इसके अलावा रॉयल एनफील्ड ने बाइक्स को एक लम्बे हैंडलबार के साथ क्रॉस-ब्रेस के साथ फिट किया है जो आफॅ रोडिंग में काफी सहायक साबित होंगे। दोनों मोटरसाइकिल के बीच सबसे बड़ा अंतर इनकी हाइलाइटेड फ्रेम, स्विंग आर्म और कलर स्कीम है। बता दें, ट्रायल्स 350 एक रेड कलर थीम के साथ जबकी ट्रायल्स 500 ग्रीन कलर थीम के साथ उपलब्ध होगा।
जहां तक सुविधाओं की बात है तो दोनों मोटरसाइकिल डुअल चैनल ABS के साथ आती हैं। मोटरसाइकिल के ट्रायल्स रेंज के लिए इंजन गार्ड, हेडलाइट ग्रिल, नंबर बोर्ड, एल्युमीनियम गार्ड और हैंडलबार ब्रेस पैड आदि फीचर्स दिए जाएंगे।
यदि ट्रायल्स के बाजार में प्रतिद्वंद्वी की बात करें तो यह दोनों बाइक अपने ही परिवार की Royal Enfield Himalayan (जो कि पूरी तरह से टूरिंग एडवेंचर मोटरसाइकिल है) को टक्कर देंगी। वहीं कीमत में ट्रायल 350 हिमालयन से 7,000 रुपये महंगी है जबकी ट्रायल 500 हिमालयन से 38,000 रुपये सस्ती है।