फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield ने Classic 500 Tribute ब्लैक एडिशन ब्रिटेन में किया लॉन्च, बनेगी सिर्फ 1000 बाइक, जानें क्या है खास

Sun, 30 Aug 2020 09:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है। कंपनी इस मॉडल की सिर्फ 1000 यूनिट्स ही बनाएगी, जिसमें से 210 यूनिट्स को यूके के लिए आरक्षित किया गया है। 
 
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 500 Tribute Black Edition - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने भारतीय पोर्टफोलियो से पहले ही अपनी 500 cc की लाइन-अप को बंद कर दिया है। लेकिन भारत के बाहर के बाजारों में, खासकर यूरोप में इन बाइक्स की मांग अभी भी बरकरार है। Classic 500 Tribute ब्लैक एडिशन भारत में फरवरी 2020 तक बिक्री के लिए उपलब्ध था। 
विज्ञापन

कीमत
कंपनी ने अब अपनी नई Classic 500 Tribute (क्लासिक 500 ट्रिब्यूट) एडिशन को यूके के बाजार में लॉन्च किया है। कंपनी ने यूके में इस बाइक की कीमत 5,499 GBP रखी है जो भारतीय मुद्रा में करीब 5.38 लाख रुपये है। यूके के बाजार के अलावा, बाइक को दुनिया भर के कई अन्य बाजारों में भी उपलब्ध कराया गया है। 

बनेगी सिर्फ 1000 बाइक
यह एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है। कंपनी इस मॉडल की सिर्फ 1000 यूनिट्स ही बनाएगी, जिसमें से 210 यूनिट्स को यूके के लिए आरक्षित किया गया है। यह रॉयल एनफील्ड के 500 cc के युग की अंतिम विदाई है। 

लुक
Classic 500 Tribute ब्लैक एडिशन को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसे टू-टोन मैट ब्लैक और ग्लॉस ब्लैक कलर के साथ यूनीक पेंट स्कीम दी गई है। इसके अलावा, बॉडी पैनल्स और वील्स पर गोल्ड पिनस्ट्रीपिंग दी गई है। बाइक में बैटरी बॉक्स के ऊपर यूनीक नंबर्ड प्लैक दिया गया है। एक्सटीरियर स्टायलिंग अपडेट्स के अलावा बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। 

इंजन
Classic 500 Tribute ब्लैक एडिशन बाइक में 499cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 27.2 PS का पावर और 41.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। लिमिटेड एडिशन माउंटिंग रैक्स के साथ कैनवस पैनिअर्स, टूरिंग मिरर्स, पिछली सीट और मशीन्ड ऑयल फिलर कैप जैसी एक्सेसरीज के साथ आया है। 
विज्ञापन

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Classic 500 Tribute ब्लैक एडिशन बाइक में सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ड्यूल शॉक्स दिए गए हैं। बाइक के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें