कैसे काम करता है एबीएस
यदि आप ऐसा मानते हैं कि एबीएस बस आपके वाहन के पूरे ब्रेकिंग सिस्टम को दुरुस्त करता है तो आपकी ये जानकारी पूर्ण नहीं है। दरअसल, एबीएस बस वाहन के पहियों को लॉक होने से बचाता है। हालांकि एक एबीएस सिस्टम से लैस वाहन ब्रेकिंग के दौरान पूरी तरह से रुकने के लिए एक सामान्य वाहन की तुलना में ज्यादा जगह लेता है, लेकिन एबीएस सिस्टम वाहन के पहियों को वो ग्रीप प्रदान करता है कि वो तयशुदा समय पर आसानी से रूक जाती हैं।
चाहे इसकी कंडीशन कोई भी हो यदि आपके वाहन का पहिया भीगा हो या फिर कुछ भी, एबीएस सिस्टम पहियों के गीला होने के दौरान भी बेहतर ग्रीप प्रदान करता है और उसे एक ड्राय व्हील की ही तरह परफार्म करने के लिए बाध्य करता है। ये सभी जानते हैं कि, भीगे हुए पहियों के लॉक होने की संभावनायें ज्यादा होती हैं।
क्यों है जरुरी
यदि ड्राइविंग के दौरान वाहन का पहिया हाई ब्रेकिंग प्रेशर के चलते लॉक हो जाता है। उस दशा में वाहन एक सीधी लाइन पर आगे बढ़ती है लेकिन पहिया लॉक होने के नाते वाहन चालक का नियंत्रण स्टीयरिंग व्हील पर कम हो जाता है।
ऐसी स्थिती में यदि कार में एबीएस तकनीकी मौजूद हो तो वो वाहन के पहियों को एक नियंत्रित स्थिती में ब्रेक प्रदान करता है जिसके चलते चालक स्टीयरिंग व्हील पर अपना नियंत्रण वापस प्राप्त कर लेता है और किसी भी तरह के आपात स्थिती से आसानी से बच सकता है।