फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या यह बप्पी लाहिरी की कार है? सुनहरी Rolls-Royce टैक्सी की तस्वीर वायरल, ट्विटर पर मजेदार कमेंट्स

Thu, 05 Mar 2020 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको पता है कि Rolls-Royce Phantom (रोल्स-रॉयस फैंटम) जैसी बेशकीमती लग्जरी कार भारत में टैक्सी के रूप में चलाई जा रही है। आपको यह नहीं मालूम है तो जान लीजिए कि यह केरल में हो रहा है।
विज्ञापन
Rolls Royce Phantom - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओल्ड जेनरेशन के रोल्स रॉयस फैंटम की एक चौंकानेवाली तस्वीर सोशल मीडिया ट्विटर पर वायरल हो रही है। इस कार में पीले रंग की नंबर प्लेट है और टैक्सी का स्टिकर लगा हुआ है। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस रोल्स-रॉयल कार ट्रक पर कहीं ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन

ट्विटर पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पुरानी पुरानी पीढ़ी के रोल-रॉयस फैंटम की तस्वीर खींची थी और काफी हैरत जताते हुए लिखा, "यह वास्तविक है।" 
 

इस Rolls-Royce Phantom कार का इस्तेमाल केरल में ऑक्सीजन रिसॉर्ट्स के मालिक बॉबी चेम्मनुर टैक्सी के रूप में कर रहे हैं। 
 

 

भारत में रोल्स रॉयस फैंटम की मौजूदा पीढ़ी की कार की कीमत 9.5 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) है। एक ट्विटर यूजर के लिखा कि यह सुनहरी कार केरल में ऑक्सीजन रिसॉर्ट्स में ऑफर किए गए एक पैकेज का एक हिस्सा है। बॉबी चेम्मनुर एक बिजनेसमैन हैं और उन्होंने इस कार को खरीदा है। वे इस वाहन में यात्रा करने के लोगों के सपने को 25,000 रुपये पूरा कर देते हैं। 
 

 

इस कार का इस्तेमाल उन लोगों के लिए पिक-अप और ड्रॉप सेवा के रूप में किया जा रहा है जो 2 दिनों के लिए रिसॉर्ट में आएंगे और रहेंगे। 

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर शेयर हुई, यह वायरल हो गई। इस पर लोगों के कमेंट्स काफी मजेदार हैं। इस पर कुछ ऐसे लोगों ने भी कमेंट किया है जो इस अनुभव का हिस्सा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए सवाल किया कि क्या यह बप्पी लाहिरी की कार है? बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार अपने सोने के आभूषणों के प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें