फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Kwid का Neotech एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 4.29 लाख रुपये

Thu, 01 Oct 2020 04:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2020 Renault Kwid Neotech Edition - फोटो : Kwid
विज्ञापन

रेनो इंडिया (Renault India) ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अपनी 2020 Kwid Neotech एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.29 लाख रुपये रखी है। इसके एक्सटीरियर की बात करें तो इसके सी-पिलर, फ्लेक्स व्हील्स और नियोटेक डोर क्लेडिंग पर 3D डिकेल्स दिए गए हैं। वहीं, इसके इंटीरियर को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें सीट्स के लिए नए ब्लू और ब्लैक फैब्रिक के साथ कंट्रास्ट ब्लूट स्टिचिंग, स्टीयरिंग व्हील पर जेन्सकर क्रोम ब्लू हाईलाइट और गियर नॉब पर चारों तरफ क्रोम दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके RXT वेरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।

कितने लोग बैठ सकते हैं?

Kwid Neotech एडिशन में एक बार में 5 लोग बैठ सकते हैं।

फ्यूल क्षमता

2020 Kwid Neotech एडिशन में 28 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

 

इंजन: 

Kwid Neotech एडिशन भारतीय बाजार में 0.8-लीटर और 1.0-लीटर इंजन में उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस: 

Kwid Neotech एडिशन का 0.8-लीटर इंजन 5678 आरपीएम पर 54 PS की पावर और 4386 आरपीएम पर 72 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, इसका 1-लीटर इंजन 5500 आरपीएम पर 68 PS की पावर और 4250 आरपीएम पर 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

ट्रांसमिशन:

2020 Kwid Neotech एडिशन में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।

डायमेंशन:

Kwid Neotech एडिशन की लंबाई 3731 मिलीमीटर, चौड़ाई 1579 मिलीमीटर, ऊंचाई 1474/1490 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2422 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184 मिलीमीटर है।
विज्ञापन

ब्रेकिंग

Renault Kwid Neotech एडिशन के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।

सस्पेंशन

Renault Kwid Neotech एडिशन के फ्रंट में लोवर ट्रांसवर्स लिंक के साथ MacPherson strut दिया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें