फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनो बन रही है भारतीयों की पसंद, बढ़ा 88 फीसदी कारोबार

Sun, 02 Apr 2017 07:04 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर - फोटो : Renault India
विज्ञापन
फ्रेंच ऑटोमेकर रेनो भारत में तेजी से अपनी जगह बना रही है।  पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले रेनो ने भारत में वाहन बिक्री में 88.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। 
विज्ञापन


 कंपनी ने हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष ( अप्रैल 2016- मार्च 2017) में भारत में 1,35,123 कार बेची हैं। इससे पहले रेनो अप्रैल 2015 से  मार्च 2016 के बीच केवल 71,732 यूनिट्स बेची थी।  इस हिसाब से रेनो इंडिया ने 88.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। 

अगर पिछले साल आखिरी तिमाही (जनवरी से मार्च) में कपनी द्वारा बेची गई कारों की संंख्या पर नजर डालें तो  2016 के मुकाबले  कंपनी ने  इस साल 10 फीसदी ज्यादा कारें  बेची हैैं। कंपनी ने वित्त वर्ष  2015-16 की चौथी तिमाही में 29,289 यूनिट्स बेचीं और 2016-17 में यह संख्या बढ़कर 32,177 यूनिट्स तक पहुंच गई।  
विज्ञापन


रेनो अब भारतीय बाजार में काफी मजबुत स्थिति में पहुंच चुकी है। कंपनी ने ग्राहको तक अपनी पहुंच बनाने के लिए अपने आउटलेट की संख्या बढ़ाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। फिलहाल कंपनी के देशभर में कुल 270 आउटलेट है।   रेनो का 2017 के अंत तक देश में आउटलेट्स की संख्या को बढ़ाकर 320 करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें