रेनो इंडिया (Renault India) अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी एक जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ा देगी। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे उत्पादन लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल (स्टील, एल्युमिनियम और प्लास्टिक) की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। कंपनी अपने कारों की कीमतों को एक जनवरी 2021 से 28,000 रुपये तक बढ़ा देगी। हालांकि, बढ़ी हुई कीमतें वेरिएंट और मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी।