फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Renault Captur Facelift से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और डिटेल्स

Sun, 24 May 2020 01:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्रांस की मशहूर मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) ने रूसी बाजार में नई 2020 Captur facelift (2020 कैप्चर फेसलिफ्ट) से पर्दा उठाया है। कुछ हफ्तों पहले कंपनी की इस नई क्रॉसओवर कार की आधिकारिक तस्वीरें सामने आई थी।
विज्ञापन
2020 Renault Captur Facelift - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उभरते बाजारों को ध्यान में रखकर इस कार को एक मिड-साइकिल अपडेट दिया गया है और इस कार की तर्ज पर बनाया गया एक मॉडल भविष्य में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

एक्सटीरियर
नए अपडेट के साथ, Renault Captur 2020 के एक्टीरियर में कुछ मामूली बदलाव देखने को मिले हैं। जिसमें ग्रिल पर क्रोम सजावट, जो इसके फ्रंट-एंड के शार्प लुक में इजाफा करती है। नए डिजाइन किए गए 17-इंच के अलॉय व्हील्स और इसके अलावा पेंट के नए-नए ऑप्शंस भी पेश किए गए हैं। इसमें सिल्वर कलर की रूफ के साथ चमकदार ब्लू कलर भी शामिल है। 

इंटीरियर
कैप्चर 2020 के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेटेस्ट स्टाइल देखने को मिलता है। इसमें एक नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल है जिसमें ब्रश मेटल टच का फील मिलता है। इसमें एक नया 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है, जो इसके बदले गए यूनिट से एक इंच बड़ा है। पुरानी कार की तरह ही नई कार में भी Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर मिलते हैं। 

इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग फंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हीटेड स्टीयरिंग व्हील, रिमोट इंजन स्टार्ट फंक्शन, मूड लाइटिंग, बोस ऑडियो सिस्टम और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। अपडेटेड कार में ग्लोस-ब्लैक सेंट्रल पैनल दिया गया है जिससे केबिन को क्लीन लुक देता है। इसके अलावा, अपडेट किए गए Captur के सेंट्रल कंसोल के नीचे की सारे बटन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि ज्यादा प्रीमियम फील के लिए केबिन के अंदर बेहतर क्वालिटी वाली सामग्री का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन

इंजन
रूस के लिए तैयार किए गए Renault Captur facelift में दो इंजन का ऑप्शन मिलता है। पहला, 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 114 PS का पावर देता है और दूसरा 1.3 लीटर Turbo पेट्रोल इंजन है जो 156 PS का पावर जेनरेट करता है। पुराने मॉडल की तरह ही इसमें ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी उपलब्ध है। नए Captur में एक अपडेटेड "नेक्स्ट-जेनेरेशन मॉड्यूलर SUV प्लेटफॉर्म" दिया गया है जो M0 + द्वारा नामित है। यह वही प्लेटफॉर्म है जिसे Arkana SUV-coupe (अर्काना SUV-कूपे) में भी इस्तेमाल किया गया है और यह रूसी बाजार में बिकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें