फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ो की कार तो देखी होंगी, लेकिन क्या देखी है करोड़ो की नंबर प्लेट

Wed, 05 Dec 2018 05:20 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
F1 number plate
विज्ञापन
गाड़ी के फैंसी नंबर का क्रेज लोगों में हमेशा रहता है। अपनी गाड़ी के फैंसी नंबर को लेने के लिए लोग घूस तक देने को तैयार रहते हैं, लेकिन अगर नंबर आपको 90 करोड़ रुपए में दिया जाए। दाम ही सुनकर उड़ गए ना होश। दरअसल, UK में ‘F1’रजिस्ट्रेशन नंबर बिक रहा है जिसकी कीमत 90 करोड़ रुपए है।
विज्ञापन


बता दें, कि फॉर्मूला 1 का शॉर्ट फॉर्म F1 है। जिसकी वजह से यह महंगी कीमत में बेचा जा रहा है। हालांकि यह नंबर UK में कई कारों में इस्तेमाल किया जा चुका है।, जिनमें कुछ कस्टम और बुगाटी जैसी कारें भी शामिल हैं, यह प्लेट सबसे पहले सन् 2008 में आई थी जिससे पहले यह करीब 100 साल तक  Essex City Council के पास थी। 
विज्ञापन

F1 number plate
दुनिया के सबसे प्रसिद्व मोटर स्पोर्ट्स Formula 1 के संदर्भ से यह नंबर प्लेट हमेशा से चर्चाओं में रही है। इसका एक और कारण यह भी है कि दो अक्षर वाली नंबर प्लेट देखने का कम मिलती है। अब तक,यह F1 प्लेट अफजल खान के द्वारा इस्तेमाल की जा रही थी। जिसे उन्होने 4 करोड़ में खरीदा था। जो अभी UK के सबसे प्रसिद्व कार कस्टमाईज़र Kahn Design के मालिक हैं।

एक इंटरव्यू में हुई बातचीत में अफजल खान ने कहा, 'कि उनके पास 60 से ज्यादा यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर हैं। जिनके पीछे की कहानी  दिलचस्प है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर मिस्टर खान इसे बेचने को तैयार हो जाएं तो दुनिया का सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन प्लेट का रिकॉर्ड बन जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें