फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: Simmba में छाई रही Ranveer Singh के साथ महिंद्रा की यह कार

Fri, 04 Jan 2019 03:50 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ranveer singh driving Scorpio
विज्ञापन

महिंद्रा की कार स्कॉर्पियो एक लीजेंडरी कार है, कार को करीब भारतीय बाजार में 16 साल पूरे हो चुके हैं। इन 16 सालों में अपने रफ और टफ अंदाज से स्कॉर्पियो ने घरों के साथ साथ दिलों में भी जगह बनाई है। खैर, इस कार के सुर्खियो में आने की वजह फिलहाल रणवीर की फिल्म सिंबा है। सिंबा में रणवीर सिंह एक पुलिस आॅफिसर के किरदार को निभा रहे हैं वहीं उनकी सवारी है महिंद्रा की यह कार स्कॉर्पियो। महिंद्रा की यह कार आॅफ रोड और आॅन रोड एसयूवी के तौर पर प्रसिद्व है।

विज्ञापन

Scorpio
महिंद्रा ने हाल ही में इस मूवी का वीडियो शेयर किया। जिसमें रणवीर सिंह अधिकारिक रुप से इसे पुलिस की गाड़ी के रुप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रणवीर सिंह इस पूरी मूवी में स्कॉर्पियो को “Goa Police” के डीकैल के साथ चलाते दिख रहे हैं। हालांकि महिंद्रा की तरफ से जारी किए गए वीडियो में पुलिस काफिले में एक TUV 300 भी दिख रही है। बता दें, फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी Scorpio से एक गहरा नाता रखते हैं क्योंकि इससे पहले भी उनकी कई फिल्मों में इस कार के साथ स्टंट देखे गए हैं। 


Mahindra Scorpio
अपनी आक्रामक अंदाज के कारण इस कार को खूब प्रसिद्वी मिली है कई राज्यो की पुलिस भी इसका इस्तेमाल करती है  दरअसल, एक समय में यह कार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक गाड़ी हुआ करती थी। जो कि आजकल आर्मरड BMW 7-Series High-Security है।  महिंद्रा स्कॉर्पियो का 2014 में नया वर्जन लांच किया गया। जिसका फेसलिफ्ट नवंबर 2018 में उतारा गया। 
विज्ञापन

Mahindra Scorpio
मौजूदा कार स्कॉर्पियो में कंपनी 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन उपलब्ध कराती है। जो 140 बीएचपी की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।  बात करें, कीमत की तो इस कार की शुरूआती कीमत 10 लाख रुपए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें