फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल के बाद अब ऑटो सेक्टर में रालको टायर ने मचाई धूम, बनाया नया रिकॉर्ड

Fri, 26 Apr 2019 08:10 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ralco tyres
विज्ञापन
रालसन की स्थापना 1974 में स्वर्गीय ओ.पी पाहवा और संत प्रकाश पाहवा ने की थी। रालसन अपनी यात्रा में गुणवत्ता के साथ ही टेक्नोलॉजी में भी परिवर्तन करता रहा है। आज देश-विदेश में साइकिल टायर के मामले में इसकी पहचान बन गई है। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पाहवा के निर्देशन में कंपनी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आज रालसन एक ऐसा नाम है जो शक्ति और निर्भरता के लिए खड़ा है और भारतीय समेत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में शानदार पहचान बना रहा है। इनोवेशन, निर्भरता, स्थायित्व से ब्रांड की उत्पादन रेंज देश भर में फैली हुई है। फिलहाल रालसन रोजाना 1.25 से ज्यादा साइकिल टायर और 1.50 लाख ट्यूब का निर्माण कर रही है। 
विज्ञापन

 

हमेशा करती रही है इनोवेशन

रालसन हमेशा से इनोवेशन पर विश्वास करती रही है, जिससे हर परिस्थिति के लिए टायरों का निर्माण कर रही है। इसमें माउंटेन, रेसिंग और इलेक्ट्रिक बाइक के टायर भी शामिल हैं। हाल ही में रालसन ने अपने साइकिल डिवीजन में मल्टीकलर, पंचररोधी और फोल्ड होने वाले टायरों का निर्माण भी शुरू कर दिया है। 
 

उच्च श्रेणी के इन टायरों का निर्माण

रालसन कई श्रेणी के टायरों का निर्माण कर रही है। फिलहाल भारत में रालसन पहली ऐसी कंपनी है, जिसने उच्च क्षमता के टायरों का निर्माण करना शुरू किया था। इसमें स्किनवॉल टायर भी शामिल है, जिसे कई साइज जैसे (700x35सी, 700x40सी, 700x42सी, 27.5x2.10 और 29x2.10) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने नए साइज जैसे कि 26x4, 20x3,16x2.40, 20x2.40 and 24x2.40 को भी लांच किया है। 
विज्ञापन

 

ऑटो कंपनियों के लिए भी टायर का निर्माण

रालसन ऑटो कंपनियों के लिए भी उच्च गुणवत्ता वाले ट्यूबलैस टायरों का निर्माण कर रही है, जिससे इसकी ख्याति यहां पर भी पहुंच गई है। कंपनी ने स्कूटर, मोपेड और मोटर साइकिल के लिए नए टायर साइज रेंज निकाली है। इसमें 120/70-14 एडवेंचर टीएल, 2.75-16 मोटो डस्टर, 2.75-17 शाप शाप, 80/90-17 ब्लास्टर एसटी टीएल शामिल हैं। 
 
इसके अलावा कंपनी ने डर्ट बाइकिंग और क्रॉस कंट्री एक्सप्लोर करने वालों के लिए 120/80-18 टायर लांच किया है, जो गड्ढों, फिसलन भरे ट्रेक्स और स्लश से भी निकालने में मदद करता है। 3.75-12 साइज में लांच के साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया बनाने वाली कंपनियों की पहली पसंद बन गई है। 
 
वहीं ब्रांड राल्को दो पहिया, तिपहिया, एलसीवी और ट्रै्क्टर सेगमेंट में कंपनियों की मदद कर रही है। राल्को आज विश्व के कई महाद्वीप में लोगों की पहली पसंद बन गया है। कंपनी के फिलहाल तीन प्लांट हैं, जिसमें से दो में केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए टायरों का निर्माण हो रहा है। कंपनी ब्रांड इमेज को आगे ले जाने के लिए कई तरह की ब्रांड प्रमोशन कर रही है।
विज्ञापन

 
(Advertorial)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें