फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गाड़ी की नंबर प्लेट की कीमत में आ सकती है चमचमाती हुई Fortuner

Tue, 05 Feb 2019 04:16 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Porsche 718 boxster
विज्ञापन

कार के पसंदीदा नंबर के लिए भारतीयों में क्रेज देखे नहीं बनता है। लोग अपने पसंदीदा नंबर के लिए कुछ अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने को तैयार रहते हैं। लेकिन अगर कोई एक नंबर के लिए 31 लाख रुपए खर्च कर दे तो। हो गए न हैरान ! केरल के श्री के एस बालगोपाल ने हाल ही में अपनी Porsche 718 Boxster ( जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है ) की नंबर प्लेट के लिए 31 लाख रुपए चुकाए।

विज्ञापन


पंजीकरण संख्या  KL-01CK-1 के लिए केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा नीलामी आयोजित की गई थी। इस नंबर प्लेट के लिए दुबई स्थित दो अन्य भारतीयों आनंद गणेश और श्री शाइन यूसुफ ने भी बोली लगाई । शुरूआती बोली 500 रुपये से शुरू हुई। जिसके 7 वें चरण में जाते-जाते श्री बालगोपाल ने नीलामी जीती और पंजीकरण अमाउंट 1 लाख रुपए के साथ 30 लाख रुपए का भुगतान किया।
 

विज्ञापन

porsche 718 boxster
यह पहली बार नहीं है जब केएस बालगोपाल ने अपनी कार के लिए लाखों रुपए में नंबर खरीदा है इससे पहले भी उन्होंने अपनी  Toyota Land Cruiser के रजिस्ट्रेशन नंबर KL-01CB-1 के लिए 19 लाख रुपए की बोली लगाई थी। वहीं बात करें, सबसे महंगी नंबर प्लेट की तो वह करीब सात साल पहले हरियाणा में 26 लाख रुपए में खरीदा गया था। 

के.एस. बालगोपाल ने इस नीलामी के बाद बातचीत में बताया कि पंजीकरण प्लेटों पर फैंसी नंबरों का उन्हें बहुत क्रेज है और उन्हें एक नंबर प्लेट के लिए इतना खर्च करने का कोई पछतावा नहीं है।पॉर्श 718 बॉक्सस्टर को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।

जिसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार मात्र 4.7 सेकंड में 0-100 किमी घंटा तक पहुँच सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात की जाए तो वह 275 किमी  प्रति घंटे की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें