फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश शुरू होने से पहले बाइक को कर लें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून देश में सक्रिय हो चुका है और देश के कई शहरों में बारिश भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में एक जरूरी काम आपको मानसून से निपटने के लिए कर लेना चाहिए। अगर आप मोटरसाइकिल चलाकर ऑफिस जाते हैं या फिर यूं ही मजे के लिए राइडिंग करते हैं तो इस आलेख को जरूर पढ़ लें। जब सड़क गीली नहीं है या फिर सड़क पर पानी नहीं भरा है तो राइडिंग बहुत आसान होती है लेकिन जैसी ही पानी से सड़क गीली होती है या फिर रोड पानी से भर जाता है आपको कीचड़ आदि से बाइक निकालना पड़ता है तो मुश्किल आती है। मानसून आ चुका है इसलिए आप खुद के साथ अपनी बाइक को राइड के लिए तैयार कर लें। ये टिप्स पढ़ें और बारिश में राइडिंग के दौरान इन बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन


बारिश शुरू होने से पहले अपनी मोटरसाइकिल को आप इसके लिए तैयार कर लें। मानसून से ठीक पहले बाइक की सर्विस करवा लें। अगर आपकी बाइक में कोई दिक्कत आ रही है तो मानकर चलिए बारिश के मौसम में यह और दिक्कत बड़ी बन सकती है इसलिए उसे पहले ही रिपेयर करवा लें। 

बाइक के टायर कंडीशन को चेक कर लें। अगर टायर बार-बार पंक्चर हो रहे हैं तो उन्हें अभी मौका है बारिश शुरू होने से पहले बदलवा लें। मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि टायर का ट्रेड पानी में डूब जाता है अगर ये ट्रेड घिस चुके होंगे तो टायरों का सड़क से संपर्क नहीं होगा और ट्रैक्‍शन न मिलने से आपकी बाइक स्लिप हो सकती है। बारिश के दौरान अगर आपके टायर सही हैं तो आप मानकर चलिए सेफ हैं। 
विज्ञापन


बहुत से लोग टायर के प्रेशर पर ध्यान नहीं देते और उसे तब तक चेक नहीं करवाते जब तक बाइक पंक्चर न हो जाए। अगर टायर में हवा का दबाव सही है तो इन्हें सड़क पर बढ़िया ग्रिप मिलता रहेगा। 

बारिश में राइड के दौरान अपने को गीला होने से बचाने के लिए रेन गियर जरूर खरीदें। ध्यान रहे ये गियर ऐसे हों जो बाइक पर इधर-उधर न लटके रहें बस आपको कवर करें जिससे आप बारिश के दौरान भी राइड करते रहें व गीले न हों। रेन गियर हमेशा अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें