फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम मिड साइज सेडान वर्ग में सियाज ने सिटी को पछाड़ा

Tue, 07 Feb 2017 10:23 AM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सियाज
विज्ञापन
अक्तूबर 2014 में अक्तूबर में जब मारुति ने प्रीमियम मिड साइज सेडान सेगमेंट में सियाज के जरिए एंट्री मारी। यह एंट्री बहुत फीकी रही। जहां ऑटो क्रिटिक्स के रिव्यू में सकारात्मक संकेत नहीं दिखे तो वहीं दूसरी ओर जनता ने भी इस कार को समर्थन नहीं दिया। जनता का मतलब ग्राहकों से है। लेकिन कहते हैं जज्बा एक ऐसा टूल है जिसके सहारे आसानी से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इसके बाद जो घटा वह एक सबसे अच्छी केस स्टडी के रूप में उन मैनेजमेंट के छात्रों के लिए उदाहरण बन गया जो बाजार में वास्तविक चैलेंज को सीखने की ललक रखते हैं। एक दशक से भी अधिक समय से हौंडा सिटी लोगों की हसरत बनी हुई थी कंपनी ने कभी नहीं सोचा था कि इसे कोई नई कार आकर चुनौती देगी। लेकिन ऐसा हुआ और मारुति सुजुकी सियाज ने हौंडा सिटी को पीछे छोड़ दिया। पिछले छह महीने सियाज बिक्री के मामले में सिटी से बढ़त बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

एक कार की संघर्ष भरी सफलता की कहानी

सियाज
सियाज को जब ग्राहकों से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला तो मारुति सुजुकी इंडिया की मार्केटिंग टीम ने एक ऐसी रण्पनीति बनाई जिसने सबकुछ सही कर दिया। हम वह रणनीति यहां पर इसलिए साझा नहीं कर रहे हैँ क्योंकि यह जानकारी देने वाले वरिष्ठ अधिकारी ने इसे कंपनी आंतरिक मामला बताते हुए न लिखने की गुजारिश की है। जब जून 2016 आया तो एक ऐसा आंकड़ा सबके सामने टंगा था जिसमें 1 के आगे अंकित थे पांच शून्य यानी कि सियाज की बिक्री एक लाख से अधिक यूनिट की हो चुकी थी। 
 

स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली पहली कार 

सियाज
स्मार्ट हाइब्रिड तकनीकि से सुसज्जित यह देश की पहली कार बनी। इसके साथ ही इसे सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डीजल कार का तमगा भी मिला। जब ऑड ईवन में गाड़ियों पर मुसीबत आई हुई थी तो इस कार पर वह नियम लागू नहीं हुआ। 

जनवरी में क्या कहते हैं आंकड़े

सियाज
देश में मारूति सुजुकी सियाज, हौंडा सिटी, फोक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड प्रीमियम मिड साइज सेडान की प्रमुख कारें हैं। जनवरी 2017 में 20.2 फीसदी के साथ सियाज की कुल बिक्री 6530 यूनिट की हुई जो कि 2016 जनवरी में सिर्फ 5431 यूनिट थी। जनवरी 2017 में कुल 6355 हौंडा सिटी बिकी जो कि जबकि जनवरी 2016 में हौंडा ने 8037 सिटी की बिक्री की थी। इस तरह से कंपनी की कुल सिटी की बिक्री में 21 फीसदी की गिरावट आई। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ फोक्सवैगन वेंटो को जिसकी बिक्री 61 फीसदी तक गिरकर जनवरी 2017 में 543 युनिट की रह गई जबकि जनवरी 2016 में कंपनी ने 1393 वेंटो की बिक्री की थी। स्कोडा रैपिड की बिक्री में 8.1 फीसदी की गिरावट आई। जनवरी 2016 में कंपनी ने 1044 रैपिड की बिक्री की थी जो कि जनवरी 2017 में सिमटकर महज 959 यूनिट रह गई। 
विज्ञापन

फेसलिफ्टेड हौंडा सिटी बदल सकती है कहानी

हौंडा सिटी
14 फरवरी को नए तेवर और कलेवर में लांच हो रही हौंडा सिटी इस गेम को और दिलचस्प बना सकती है। इसकी बुकिंग कंपनी 21 हजार रुपये लेकर पहले से ले रही है। कंपनी के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक ग्राहकों से इस कार को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें