फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vespa 150 और Aprilia SR150 भारत के पहले ABS लैस स्कूटर

Fri, 28 Dec 2018 12:47 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Piaggio Vespa
विज्ञापन

आॅटो कंपनियां तेजी से सरकार द्वारा जल्द लागू किये जाने वाले नए सुरक्षा नियमों के अनुसार काम कर रही हैं। बता दें, सरकार के नए नियमों के तहत 125-सीसी से ज्यादा पावर इंजन वाले सभी दो-पहिया वाहन में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य होगा। इस नियम को 1 अप्रैल 2019 से लागू किया जाएगा, हालांकि कुछ कंपनियां अपने वाहनों को एबीएस के साथ पेश कर चुकी हैं तो कुछ इस तर्ज पर अभी काम कर रही हैं। 

विज्ञापन


फिलहाल, वेस्पा 150 और अप्रीलिया एसआर 150 को इस नए फीचर के साथ लांच कर दिया गया है।  दोनों स्कूटर Piaggio ब्रांड के अन्दर आते हैं। अभी तक मिली जानकरी के मुताबिक कंपनी ने इन्हे इस फीचर से लैस तो कर दिया है लेकिन इनकी लांचिंग को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है। नए फीचर के जुड़ने से स्कूटर्स की कीमतों में 5,000 रूपए से 7,000 रूपए तक की बढ़ोतरी होगी। 

aprilia sr 150
 इंजन क्षमता और ब्रेक
दोनों ही स्कूटर में 125 सीसी का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो कि 10.4 बीएचपी का पॉवर और 11.4 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को ट्रांसमिशन के लिए CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। अभी मौजूद स्कूटर्स में फ्रंट-व्हील पर डिस्क ब्रेक दिया जाता है। वहीं आने वाले स्कूटर में रियर व्हील में भी ड्रम ब्रेक ही मिलेंगे। इसके अलावा स्कूटर्स में सिंगल-चैनल ABS उपलब्ध कराये जायेंगे।

 
विज्ञापन

Dual Channel ABS, Anti Braking system
कैसे काम करता है एबीएस
यदि आप ऐसा मानते हैं कि एबीएस बस आपके वाहन के पूरे ब्रेकिंग सिस्टम को दुरुस्त करता है तो आपकी ये जानकारी पूर्ण नहीं है। दरअसल, एबीएस वाहन के पहियों को लॉक होने से बचाता है। हालांकि एक एबीएस सिस्टम से लैस वाहन ब्रेकिंग के दौरान पूरी तरह से रुकने के लिए एक सामान्य वाहन की तुलना में ज्यादा जगह चाहती है, लेकिन एबीएस सिस्टम कार या बाइक के पहियों को वो ग्रीप प्रदान करता है कि वो तयशुदा समय पर आसानी से रूक जाती हैं।

चाहे इसकी कंडीशन कोई भी हो यदि आपके वाहन का पहिया भीगा हो या फिर कुछ भी, एबीएस सिस्टम कार को पहियों के गीला होने के दौरान भी बेहतर ग्रीप प्रदान करता है और उसे एक ड्राय व्हील की ही तरह परफार्म करने के लिए बाध्य करता है। ये सभी जानते हैं कि, भीगे हुए पहियों के लॉक होने की संभावनायें ज्यादा होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें