फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piaggio ने लॉन्च किए 3 स्कूटर्स- Aprilia Storm, 2020 Vespa फेसलिफ्ट VXL और SXL, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 20 Jul 2020 07:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BS6 Aprilia Storm - फोटो : Aprilia
विज्ञापन
इटालियन ऑटोमोबाइल निर्माता Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने अपडेटेड BS6 अवतार में देश में अपने तीन स्कूटर लॉन्च किए हैं- Vespa VXL (वेस्पा VXL) फेसलिफ्ट, Vespa SXL (वेस्पा एसएक्सएल) फेसलिस्ट और Aprilia Storm 125 (एप्रिलिया स्टॉर्म 125). वेस्पा स्कूटर्स की ये रेंज 125cc और 150cc दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। साथ ही कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए Vespa ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कॉन्टेक्टलेस अनुभव का फायदा उठा सकते हैं। 2020 Vespa फेसलिफ्ट और Aprilia Storm की नई रेंज भारत में सभी वेस्पा और एप्रिलिया डीलरशिप पर उपलब्ध है। पियाजियो ने कहा है कि उसके दोनों प्रॉडक्ट- हालांकि अलग-अलग वर्गों पर लक्षित हैं - लेकिन यह पहले की तुलना में बहुत ज्यादा फीचर्स की पेशकश करते हैं। 
विज्ञापन

Aprilia Storm and Vespa VXL, SXL फेसलिफ्ट मॉडल फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए गए थे। हाल ही में Piaggio ने 2020 वेस्पा रेंज की Vespa Facelift VXL (वेस्पा फेसलिफ्ट वीएक्सएल) और SXL (एसएक्सएल) के लिए 1000 रुपये में प्री-बुकिंग ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था। साथ ही कंपनी 2000 रुपये के ऑनलाइन बेनिफिट्स भी दे रही है। 

डिजाइन
नई वेस्पा में राइडिंग के अनुभव को बढ़ाने के लिए कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। Vespa VXL (125cc और 150cc) और SXL (125cc और 150cc) रेंज तकनीकी रूप से उन्नत मोनोकॉक फुल स्टील बॉडी, हाई डेफिनेशन 3 कोट बॉडी कलर्स और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम या ट्विन पॉट कॉलिपर डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे अहम फीचर्स के साथ उपलब्ध है। 

इंजन और फीचर्स
वेस्पा की नई रेंज के ये स्कूटर नई बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले हैं। इसमें क्लीन एमिशन 3 वाल्व टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है जो शानदार परफॉर्मेंस देता है। परफॉर्मेंस और एफिसिएंसी को ध्यान में रखते हुए, नए स्कूटर रेंज में ग्राहकों को आरामदायक सवारी का एहसास कराने के लिए चौड़े टायर के साथ 5 स्पोक पेटल डिजाइन के व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसे अलग लुक देने के लिए इस आकर्षक स्कूटर को अब क्रिस्टल रोशनी वाले एलईडी हेडलाइट, सेंटर इटीग्रेटेड डे टाइम रनिंग एक्स्ट्रा ब्राइट बीम लाइट, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, बूट लाइट और राइडर के आराम को ध्यान में रखते हुए एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन दिया गया है। 

Aprilia Storm 
Aprilia Storm 125cc बाइक में भी कई फीचर्स मिलते हैं, जिसमें ट्विन पॉट कैलिपर फ्रंट डिस्क ब्रेक, डिजिटल क्लस्टर, 12 इंच अलॉय व्हील्स और बोल्ड स्टाइलिंग एलिमेंट्स शामिल हैं। 

कीमत
Vespa VXL की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये और Vespa SXL की एक्स-शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपये है। जबकि Aprilia Storm 125 की कीमत इनसे काफी कम 91,321 रुपये है। 
विज्ञापन

पियाजियो इंडिया अपने दो नए उत्पादों के साथ युवा खरीदारों को लुभाने की कोशिश में है। पियाजियो इंडिया के चेयरमैन और एमडी डिएगो ग्रैफी ने कहा, "हम अपने आइकॉनिक ब्रांड वेस्पा और अप्रिलिया की दो नई पेशकश को लॉन्च कर खुश हैं।" "प्रीमियम इटैलियन ब्रांडों के रूप में, यह निरंतर उपभोक्ता अनुभव को फिर से परिभाषित करने और बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता है। ब्रांड वेस्पा ने प्रीमियम अनुभव देने के लिए टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स जोड़े हैं और रोमांचक राइडिंग परफॉर्मेंस को और समृद्ध करने और नए बेंचमार्क बनाने के लिए ब्रांड अप्रिलिया स्टॉर्म हमारे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत बना रहा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें