यामाहा ने इस बाइक पर के खास ऑफर की पेशकश की है जिसके तहत सिर्फ 7999 रुपये देकर आप इस बाइक को घर ले जा सकते हैं। साथ ही बाकी की रकम आप आसान EMI में चुका सकते हैं। बाइक के साथ कंपनी एक नया हेलमेट आपको फ्री देगी जिसकी कीमत 1795 रुपये है। ध्यान रहे यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
Yamaha FZ-S की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 97,680 रुपये है। यह बाइक मैट ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और ग्रे एंड साइऐन ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कलर का चुनाव कर सकते हैं। लुक्स और डिजाइन के मामले में यह बाइक बेहद स्पोर्टी है। यामाहा की FZ सीरिज अपने चौड़े टायर्स के लिए फेमस है, जोकि रोड पर बेहतर ग्रिप देती है।
इंजन की बात करें तो FZS-FI में 149cc का एयरकूल्ड, 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व इंजन लगा है जो 13.2PS की पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है। इसके फ्रंट में ABS और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा है। बाइक का वजन 137 किलोग्राम है। बाइक की परफॉरमेंस अपने सेगमेंट में बेस्ट मानी जाती है। FZS का सीधा मुकाबला TVS की अपाचे, होंडा की X Blade से होगा।