फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 साल पुराना आॅटो शो कल से शुरू, 80 के दशक की कई कारों का इतिहास छुपा है इसमें

Wed, 03 Oct 2018 03:58 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
paris motor show
विज्ञापन

पेरिस मोटर शो के बारे में वैसे तो सभी जानते हैं कि कब होता है और क्यों होता है। लेकिन क्या आप जानतें हैं यह कब से हो रहा है। दुनिया का यह पहला मोटर शो 90 के दशक से नहीं अपितु 80 के दशक से होता आ रहा है और आज के समय में यह विश्व का सबसे बड़ा इवेंट बन कर उभरा है।

विज्ञापन


 फिलहाल, हम इसकी बात इसलिए कर रहें हैं क्योंकि कल यानि 4 अक्टूबर से यह शो एक बार फिर कई अनोखी कारें लेकर आ रहा है।  इस शो में एक्जिबिटर्स की गंभीरता देखने के लिए उनसे कम से कम (22 किमी) तक गाड़ियां चलवाई जाती है। 

सबसे पहले यह शो करीब 120 साल पहले सन् 1898 में जिनेवा में हुआ था। शो में सबसे पहले  लगभग 17,000 लोग पहुंचे। जिसके बाद यह 1908 से 1922 के बीच पहले विश्वयुद्ध के कारण बंद कर दिया गया।  लेकिन शो के दोबारा शुरू होते ही लगभग 2 लाख लोगों ने इसमें अपनी एंट्री दर्ज कराई।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल का यह शो प्रमुख विंटेज कारों की लांचिंग का गवाह रहा है। इस मोटर शो ने  जनरल मोटर्स, पैकार्ड, फोर्ड और हडसन से लेकर लोगों को छह सिलेंडर और ट्विन ओवरहेड कैम्पशॉफ्ट इंजन वाली जगुआर तक से रूबरू कराया।  जैसे-जैसे समय बढ़ा इस शो का दायरा भी बढ़ाया गया। और 2003 में लैंबर्गिनी की गैलारेडो ने इसमें धुंआधार एंट्री कर सबको अपनी स्पीड से चौका दिया।

इस कार की टॉप स्पीड 309 किमी थी। 2017 में कार्बन फाइबर कैबिन वाली कार को पेश किया गया । जो कि उड़ भी सकती थी। इस उड़न कार ने सबको हैरान कर दिया और शो के चर्चे कई देशो में फैल गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें