फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter : ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए आसानी से मिलेगा लोन, कंपनी ने बैंकों के साथ की साझेदारी

Mon, 06 Sep 2021 08:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए कई बैंकों, वित्तीय संस्थानों के साथ की साझेदारी की है। कैब एग्रीगेटर से वाहन निर्माता बने ओला ने हाल ही में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। ओला देश में इसकी बिक्री 8 सितंबर से शुरू करेगी।
 
विज्ञापन
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने ग्राहकों को आसानी से लोन मुहैया कराने के लिए HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक), ICICI Bank (आईसीआईसीआई बैंक), Kotak Mahindra Prime (कोटक महिंद्रा प्राइम) और TATA Capital (टाटा कैपिटल) सहित विभिन्न प्रमुख बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है। कैब एग्रीगेटर से वाहन निर्माता बने ओला ने हाल ही में S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। ओला देश में इसकी बिक्री 8 सितंबर से शुरू करेगी। 
विज्ञापन


ओला ने जिन अन्य बैंकों के साथ करार किया है उनमें Bank of Baroda (बैंक ऑफ बड़ौदा), Axis Bank (एक्सिस बैंक), IDFC First Bank (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), IndusInd Bank (इंडसइंड बैंक), AU Small Finance Bank (एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक), Jana Small Finance Bank (जन स्मॉल फाइनेंस बैंक) और YES Bank (यस बैंक) शामिल हैं।

ओला इलेक्ट्रिक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वरुण दुबे ने कहा, "हमने सभी प्रमुख बैंकों और (वित्तीय) संस्थानों के साथ करार किया है। हम उनमें से कई को 8 सितंबर से चालू कर देंगे और उसके बाद अन्य जल्द ही चालू हो जाएंगे।" 
विज्ञापन

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
उन्होंने कहा कि जब उपभोक्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑनलाइन खरीदना शुरू करते हैं, तो पूरी प्रक्रिया "बहुत सहज" हो जाएगी और जो लोग फाइनेंसिंग का विकल्प चुनते हैं उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, "वे सभी डिटेल्स हासिल करने में सक्षम होंगे जैसे कि उनकी लोन अप्रूविल राशि क्या है, उन्हें क्या करने की जरूरत है। इसके अलावा, हमारे पास बहुत ही आकर्षक फाइनेंसिंग ऑप्शन हैं, जिसकी ईएमआई सिर्फ 2,999 से शुरू होगी।" 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro को भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किया है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपये रखी गई है। इस ई-स्कूटर की प्री-लॉन्च बुकिंग जुलाई में शुरू कर दी गई थी। जिन ग्राहकों ने स्कूटर की बुकिंग कर ली है, वे अब बाकी बची राशि का भुगतान करके और स्कूटर के रंग और वेरिएंट को अंतिम रूप देकर इसे खरीद सकते हैं। 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
हाल के दिनों में, कई राज्य सरकारों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी-अपनी सब्सिडी का एलान किया है। संबंधित राज्यों के सब्सिडी लाभों और केंद्र सरकारों द्वारा पेश की जाने वाली FAME-II योजना को लागू करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें सस्ती होंगी। यह हम आपको बता रहे हैं सब्सिडी के बाद यह ई-स्कूटर किस राज्य में कितना सस्ता मिलेगा। 

देशभर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की फुल प्राइस लिस्ट (एक्स-शोरूम, राज्यों और FAME-II सब्सिडी के बाद):
 
राज्य S1 की कीमत (रुपये) S1 Pro की कीमत (रुपये)
गुजरात 79,999 1,09,999
दिल्ली 85,099 1,10,149
महाराष्ट्र 94,999 1,24,999
राजस्थान 89,968 1,19,138
अन्य राज्य 99,999 1,29,999

 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
स्कूटर की डिलीवरी अक्तूबर से शुरू होगी और कंपनी डायरेक्ट-टू-होम डिलीवरी रूट को अपनाएगी। दुबे ने कहा, "हम होम डिलीवरी करेंगे और हम वास्तव में स्कूटरों को ग्राहको के दरवाजे तक ले जाएंगे।" ओला इलेक्ट्रिक का लक्ष्य देश भर के 1,000 शहरों और कस्बों में अपने ई-स्कूटर पहुंचाना है। कंपनी इसे 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा रही है। 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। Ola S1 Pro  एक बार फुल चार्ज होने पर 181 किमी की रेंज का दावा करता है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
टॉप स्पीड
ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए।  वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। ओला का दावा है कि S1 प्रो सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
रिवर्स मोड भी मिलेगा
ओला ने अपने ई-स्कूटर में रिवर्स मोड भी मिलेगा। इसकी मदद से गाड़ी को पार्किंग में लगाने में आसानी होगी। यदि किसी चढ़ाई वाली जगह पर स्कूटर को रोकना पड़ता है, तब मोटर उसे जगह पर रोककर रखेगी। यानी चालक को स्पीड देने या उसे मेंटेंन करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें क्रूज कंट्रोल मिलेगा, इससे स्कूटर को एक ही स्पीड में चला पाएंगे। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। फ्रंट में मोनोशॉकर्स मिलेंगे।

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
डिजिटल डिस्प्ले
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसका डिस्प्ले काफी शार्प और ब्राइट है और दिन की रौशनी में भी आसानी से देखा जा सकता है। यह मूव ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है और वाटर और डस्टप्रूफ है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम के साथ चिपसेट मिलता है जो 4G, वाईफाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
वॉयस कमांड पर करेगा काम
ओला के ई-स्कूटर को वॉयस कमांड से कंट्रोल किया जा सकता है। राइडर 'Hi ओला' कहकर स्कूटर को कमांड दे सकता है। आवाज के जरिए कमांड देकर आप इसमें गाना बजा सकेंगे और आवाज को कम या ज्यादा भी कर सकेंगे। म्यूजिक के लिए इसमें बिल्ट-इन स्पीकर मिलता है। 
विज्ञापन

Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ड्राइविंग के दौरान कर सकेंगे कॉल
इसके फीचर्स में यह भी एक खास बात है कि अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं और उस समय किसी का फोनकॉल आ जाता है,  तब आप स्क्रीन पर टैप कर कॉल को अटैंड कर सकते हैं। इसके लिए फोन को जेब से निकालने की जरूरत नहीं होगी। राइडर इस काम को वॉयस कमांड के जरिए भी आसानी से कर सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें