दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ब्रांड ओकिनावा ने अपने ‘इंटेलिजेंट स्कूटर’ रेंज के आईप्रेज और रिज के लिए इको नाम का एक एप लॉन्च किया है। यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।
इस एप की मदद से ग्राहक गूगल मैप पर अपने स्कूटर को ट्रैक कर सकेंगे। आसान भाषा में कहें तो आप इस एप के जरिए पता लगा सकेंगे कि आपका स्कूटर अभी है कहां? इस एप में आपको फाइन्ड माई स्कूटर फंक्शन भी मिलेगा, जिसे एक्टिवेट कर आप अपने स्कूटर को मिनटों में खोज सकेंगे।
इस एप से स्कूटर की चोरी पर लगाम लगेगा, जहां एक क्लिक पर आप अपने स्कूटर को रोक सकेंगे। इसके अलावा इसमें ‘सिक्योर पार्क’ का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से आप यह देख पाएंगे कि कहीं पार्किंग से आपके स्कूटर को किसी ने हटाया तो नहीं है। इसमें ‘एसओएस मैसेजिंग’ की सुविधा दी गई है, जो मुश्किल समय में आपकी मदद करेगी।
इस एप के जरिए आप स्पीड, टो करने, कर्फ्यू या बैटरी कम अलर्ट सेटअप कर सकते हैं। इसमें आपको ‘जियोफेंस’ फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से वाहन के जियो-फेंस रेडियस में प्रवेश करने या छोड़ने पर यूजर्स को एप के माध्यम से अलर्ट मिल जाएगा। इस एप पर ड्राइवर स्कोर की सुविधा दी गई है, जो वाहन चालक के ड्राइविंग पैटर्न को ट्रैक करता है। यह एप तेज गति, जोर से ब्रेक लगाना, तेजी से आगे बढ़ना और मुड़ने की घटनाओं की जानकारी देता है।
अब मात्र 2950 रुपये चुका कर Okinawa इलेक्ट्रिक स्कूटर के बन सकेंगे मालिक
दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ब्रांड ओकिनावा ने ओटीओ कैपिटल के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब ग्राहक 12 से 36 महीने की अवधि पर कंपनी के वाहन को किराये पर खरीद सकते हैं। ओकिनावा की तरफ से यह सुविधा बेंगलुरु और पुणे के ओकिनावा डीलरशिप में उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह सुविधा आने वाले महीनों में पूरे देश में दी जाएगी।
मासिक किश्त पर होगी भारी बचत
ग्राहक ओकिनावा वाहन को सबसे कम 12 महीनों के लिए किराये पर ले सकते हैं। ग्राहक अपने वाहन को अलग स्टाइल और मॉडल में अपग्रेड भी कर सकेंगे। ओकिनावा और ओटीओ कैपिटल की साझेदारी के तहत, अगर ग्राहक वाहन को खरीदने के लिए किसी दूसरे फाइनेंस विकल्पों के बदले ओटीओ की मासिक किश्त प्लान को चुनते हैं, तो उन्हें 30 प्रतिशत तक का फायदा हो सकता है।
इसे आसान भाषा में समझें तो अगर आप ओकिनावा प्रेज प्रो को दो साल की अवधि के लिए खरीदते हैं, तो दूसरे बैंक से लोन लेने पर आपको हर महीने 3960 रुपये की किश्त भरनी पड़ेगी। जबकि, ओटीओ की फाइनेंसिंग में खरीदारी करने पर आपको इस इलेक्ट्रिक वाहन के लिए केवल 2950 रुपये की मासिक किश्त भरनी पड़ेगी। यानी इस इलेक्ट्रिक वाहन पर आप 1000 रुपये से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं।