जर्मन कार निर्माता मर्सडीज भारत में अब से अपनी सभी डीजल कारों में बीएस-4 उत्सर्जन मानकों वाले इंजन लगाएगी। यह बात कंपनी ने सोमवार को कही।
2.55 करोड़ रुपये की लागत वाली मर्सडीज-एएमजी एस 63 कूप लांच करने वाली मर्सडीज भारतीय बाजार में फरवरी महीने में बीएस-4 इंजन वाली एस क्लास की एस 350 डी को पहले ही उतार चुकी है।
मर्सडीज बेंज इंडिया के सेल्स व मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट माइकल जॉप ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई अप्रैल 2020 की समयसीमा हमारे लिए कोई चुनौती नही थी जैसा कि हम इस समयसीमा से काफी आगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी आगे जाकर अपने पेट्रोल इंजनों को भी बीएस-4 इंजनों से अपग्रेड करने की योजना बना रही है।