फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नई कारों में नंबर प्लेट्स फैक्ट्री से लगकर आएंगी

Mon, 02 Apr 2018 09:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की इस घोषणा का मतलब है कि कार निर्माता अब कार बेचते समय अपने उनमें नंबर प्लेट फिट करेंगे। इस प्रक्रिया को पहले जिला स्तर पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने लागू किया था। 
विज्ञापन


पंजीकरण संख्या प्लेट की लागत कार की कुल कीमत में शामिल होगी। गडकरी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि आरटीओ के जरिए राज्यों द्वारा प्राप्त नंबर प्लेटों की कीमत 800 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक है। इस पूरी प्रक्रिया की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा, "कार निर्माता नंबर प्लेटों को फिट करेंगे और बाद में मशीन के माध्यम से एम्बॉसिंग किया जाएगा।" नई तकनीक का उद्देश्य राज्यों में पंजीकरण प्लेटों की कीमत में समानता लाना है।

यह कदम उपभोक्ताओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने और कीमतों पर पारदर्शिता लाने और राहत पहुंचाने के लिए उठाया जा रहा है।

मंत्री के बयान में, दोपहिया या वाणिज्यिक वाहनों के बारे में कुछ नहीं बताया गया। 

उन्होंने इस मौके पर कार सुरक्षा के बारे में भी बात किया। उन्होंने कहा, "हम सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे... हमने आर्थिक मॉडल के लिए जो सुरक्षा मानदंड अपनाए हैं, वही लक्जरी और एसयूवी कार के लिए भी है।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण से जुड़े पहले से की जा रही कोशिशों से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें