फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में हर साल पांच लाख सड़क हादसे, इनमें 62 फीसदी मौतें 18 से 35 साल वालों की: गडकरी

Sat, 11 Jan 2020 07:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि हर साल देश में होने वाले पांच लाख सड़क हादसों में करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि सड़क हादसे गंभीर मुद्दा हैं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में ढाई से तीन लाख लोग घायल होते हैं।

1,52,780 लोगों की मौत

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि सड़क हादसों में में 62 फीसदी मौतें 18 से 35 आयु वर्ग के लोगों के बीच की होती हैं। सड़क हादसों में 1,52,780 लोगों की मौत हुई, जबकि 4,46,518 लोग घायल हुए। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि उनका मंत्रालय तमाम प्रयासों के बावजूद इस संख्या को कम करने में असफल रहा।

जनवरी में सबसे ज्यादा हादसे

इससे पहले खबरें आई थीं कि हादसों के मामले में पांच महीने जनवरी, मई, अप्रैल, मार्च और दिसंबर सबसे ज्यादा खतरनाक हैं। जनवरी से मई 2018 के बीच भारत में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए। इनमें जनवरी में 40,606, मई में 40,163, अप्रैल में 38,718, मार्च में 38,213 और दिसंबर में 37,470 सड़क हादसे हुए।

सुबह छह से रात नौ बजे के बीच

इनमें जनवरी में सबसे ज्यादा सड़क हादसों की वजह कोहरा रहा। वहीं मई में घूमने जाने और ज्यादा गर्मी से थकान को वजह माना गया। इनमें सबसे ज्यादा हादसे सुबह छह से रात नौ बजे के बीच हुए। जैसे–जैसे दिन ढलता गया, हादसों की संख्या बढ़ती गई। सबसे ज्यादा हादसे पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में हुए।        

तमिलनाडु की तारीफ

उन्होंने सड़क हादसों में 29 प्रतिशत कमी और इन दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 30 फीसदी की कमी लाने के लिए तमिलनाडु की तारीफ की। गडकरी ने कहा कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और पुलिस, आरटीओ, गैर सरकारी संगठनों एवं अन्य की संयुक्त प्रयास सड़क हादसों को कम करने की कुंजी है। नागपुर में चल रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह शनिवार को शुरू हुआ था और यह 17 जनवरी तक चलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें