फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस आने को तैयार है निसान की एक्स ट्रेल

Wed, 15 Feb 2017 12:16 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एक्स ट्रेल
विज्ञापन
जापानी कार कंपनी निसान अपने एक्स-ट्रेल मॉडल के साथ भारतीय बाज़ार में एक बार फिर से उतरने को तैयार है। 2014 के बाद से ये मॉडल इंडिया में नहीं उतारा जा सका था। इंडस्‍ट्री से मिल रही खबरों की मानें तो एक्स-ट्रेल का हाइब्रिड मॉडल इस साल की दूसरी छमाही में बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस मॉडल को सबसे पहले 2013 में फ्रेंकफर्ट मोटर शो में पेश किया गया था। अमेरिका में इसे रोग (रफ एंड टफ) मॉडल के नाम से बेचा जा रहा था। गाड़ी सीएमएफ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। निसान के ही डैटसन रेडी-गो और आने वाले गो-क्रॉस मॉडल का बेस भी सीएमएफ ही है। लेकिन ये इसका एक कॉम्पैक्ट वर्ज़न है। 
विज्ञापन


क्या हुआ है बदलाव सबसे पहले गाड़ी के लेंथ की अगर बात करें तो ये पहले से थोड़ी ज्यादा लंबी होने वाली है। यह तकरीबन 177 मिलीमीटर लंबी हो जाएगी और इसके कारण इसको थोड़ा लग्जूरियस अंदाज मिलेगा।  इंडिया के सड़कों को ध्यान में रखते हुए गाड़ी के व्हील बेस को भी पहले से बढ़ा दिया गया है। ये अब 17 मिलीमीटर तक ज्यादा ऊंची कर दी गई है।  अभी मार्केट में गाड़ियों में फिर से फ्लोईंग डिजाईन के डिमांड को ध्यान में रखते हुए एक्स-ट्रेल को भी बॉक्स मॉडल से थोड़ा बदल कर फ्लोईंग डिजाईन देने की कोशिश की गई है।  गाड़ी के फेसलुक पर भी काम किया गया है। सामने के वी शेप ग्रिल को जहां क्रोम फिनिश दिया गया है, वहीं हेडलाइट्स में एलईडी फिटेड प्रोजेक्टर लैंप दिए  गए हैं। जिससे नाईट ड्राइविंग में भी सहूलियत रहे।  अल्लॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। जिससे गाड़ी के साइड लुक में एक एड ऑन मिलेगा।   निसान इस बार मार्केट में आते ही छा जाने की तैयारी में है, कम से कम लुक्स को लेकर। गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट के ठीक ऊपर वाले हिस्से में क्रोम बार दिया गया है। टेल लाइट्स गाड़ी को लग्जूरियस अंदाज देने में और भी हेल्प कर रहे हैं।  गाड़ी को बाहर के साथ-साथ अंदर से भी बहुत कुछ बदला गया है। जिससे बैठने वाले को कम्फर्ट भी लगे और आपको अपने पैसे का वर्थ भी महसूस हो। केबिन डिजाईन को पूरी तरह से मॉडर्न लुक देने के लिए टचस्क्रीन सिस्टम फिट किया गया है साथ ही वाइड पैनारोमिक सन रूफ भी लगाए गए हैं।   जापानी कंपनीयों की एक खासियत होती है। वो लगातार अपनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने को लेकर काम करते रहते हैं। इस बार भी इन्होंने एक्स-ट्रेल में भी एक ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम लगाया है जिससे की गाड़ी अगर सड़क पर किसी ब्रेकर या बम्प से टकराती है तो गाड़ी ऑटोमेटिक ब्रेक  अप्लाई करेगी साथ ही पॉवर सप्लाई को भी एडजस्ट करेगी।   गाड़ी में हिल डिसेंट कंट्रोल भी लगाया गया है जिससे कि अगर कहीं चढ़ाई वाली जगह पर गाड़ी जा रही हो तो गाड़ी पीछे की तरफ स्लीप ना करे। और अपहिल स्टार्ट सपोर्ट भी दिया गया है जिससे अगर गाड़ी बंद हो जाए तो आसानी से स्टार्ट भी हो जाए।  गाड़ी के इंजन की बात करें तो गाड़ी में दो रोटेटिंग इलेक्ट्रिक मोटर हैं 144पीएस /200एनएम और 40पीएस/160एनएम। जिसके लिए  210 लीटर पेट्रोल इंजन फिट किया गया है। जिससे गाड़ी की कुल क्षमता 185 पीएस और 360 एनएम तक जाती है। मोटर में हाई आउटपुट  लिथियम-आयन बेट्री फिट है। एक्स-ट्रेल-2017 में एफएफ हाइब्रिड सिस्टम लगाया गया है जो कि निसान की फ्रंट इंजन और फ्रंट व्हील ड्राइव गाड़ियों के लिए डेवलप की गई टेक्नोलॉजी है।  गाड़ी की कीमत तकरीबन 35-37 लाख तक जा सकती है। जिससे कि मार्केट में इसका सीधा कम्पटीशन ह्युंडई सेंटा-फे या फिर होंडा की सीआर-वी जैसी गाड़ियों से है। जिन्होंने मार्केट में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। अब देखना है निसान अपनी इस नई पारी में कहां तक सफल होती है। ये तो मार्केट में गाड़ी के आने के बाद ही पता चलेगा!      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें