जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान को अपने ही देश में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी को अपनी 12 लाख कारें सेफ्टी फीचर्स में कमी के कारण वापस मंगानी पड़ रही है। इससे कंपनी की ब्रांड इमेज को बड़ा झटका लगा है।
पढ़ें: कार के टायर में रखें इतनी हवा, दुर्घटना का खतरा कम और माइलेज भी मिलेगा बढ़िया
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, निसान ने सोमवार को बताया कि कंपनी उन 1.2 मिलियन कारों को रिकॉल कर रही है जो घरेलू नियमों के अनुसार सेफ्टी जांच में खरी नहीं उतर पाई। बयान के मुताबिक, "इन12.1 लाख कारों की निर्माण अक्टूबर 2014 से सितंबर 2017 के बीच किया गया था, जिनकी अब जांच की जानी जरूरी है।"
इससे पहले सोमवार को ही जापान में निसान के शेयर गिरकर पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर आ गए थे। दरअसल बाजार में पिछले हफ्ते ही यह खबर आ गई थी कि कंपनी ने बड़ी संख्या में ऐसी कारों का निर्माण किया है जो सेफ्टी मानकों पर खरी नहीं उतरती। इससे पहले मार्च महीने में निसान को अपनी करीब 56,000 से ज्यादा कारों को वापस मंगाने का फैसला किया था। कंपनी ने ऐसा कारों के पावर स्टीयरिंग होज में समस्या के चलते किया था।