New generation Nissan Leaf
Leaf दिखने में काफी आकर्षक है। सेकेंड जनरेशन की निसान लीफ में बेहतर एयरोडायनैमिक डिजाइन दिया गया है, जो ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। कार का लुक एकदम शार्प बनाया गया है। इस 5 डोर हैचबैक में ग्रिल पर ब्लू एक्सेंट्स, ट्विन पॉड हेडलैंप्स, चौड़े सेंट्रल एयरडैम, हॉरिजॉन्टल फॉगलैंप्स दिए गए हैं। कार के रियर में रूफ माउंटेड स्पॉयलर, रियर डिफ्यूजर,ब्लू एक्सेंट,जीरो एमिशन बैज, टेलगेट, वर्टिकल पॉजिशन एलईडी टेल लैंप्स, माउंटेड ब्रेक लाइट आदि दिए गए हैं।
लीफ का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 से हो सकता है, जिसमें दो बैटरी के विकल्प दिए गए हैं। टेस्ला मॉडल 3 एक बार में चार्ज होकर 350-500 किमी. तक चल सकती है।