फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें निसान किक्स का नया वीडियो टीजर

Mon, 26 Nov 2018 05:10 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nissan kicks
विज्ञापन
निसान इंडिया ने भारत में अपनी जल्द लांच होने वाली कार 'निसान किक्स' का टीज़र वीडियो जारी कर दिया है। कंपनी नई 'निसान किक्स' को अगले साल बाजार में पेश कर सकती है।  फिलहाल, इस कार का टीज़र वीडियो देखने के बाद इसके फीचर्स को लेकर खुलासा हो गया है। कार को बतौर फीचर्स देखा जाए तो यह एक शानदार एसयूवी साबित हो सकती है। 
विज्ञापन


कार में 'V-मोशन' ग्रिल, एलईडी डीआरएल्स के साथ लगे प्रोजेक्टर हेडलैंप इसके एक्सटीरियर को जहां बेहतरीन बनाते हैं वहीं इसमें लगे 17- इंच के फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स, पावर्ड ORVMs और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एक बढ़िया एसयूवी के तौर पर पेश करते हैं।



निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लबाई 4,384mm , चौड़ाई 1,813mm चौड़ी और ऊंचाई 1,656mm है। वहीं इस कार व्हीलबेस 2,673mm है, जो इसके इंटीरियर में स्पेस को जगह देता है। निसान किक्स 5 सीटर एसवीयू के तौर पर आएगी। जिसमें कार के चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं। बात करें इसके इंजन की तो कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध होने की संभावना है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

Nissan Kicks
 किक्स के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा, जो कि 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसके डीजल वर्जन में 1.5-लीटर का इंजन दिया जाएगा। जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। 

कार के पेट्रोल इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअयल गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। भारत में अपने वाहन उतारने के बाद से अबतक निसान को औसत रिसपॉन्स से ही काम चलाना पड़ा है।

हैचबैक और मिड रेंज सेडान सेगमेंट में भी कंपनी कोई चमतकार नहीं दिखा पाई। इस सेगमेंट में अभी भी मारुति और हुंडई की कारों का तिलिस्म कायम है। वहीं एसयूवी सेगमेंट में भी निसान की टेरानो ने उतना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया जैसा उसकी सहयोगी कंपनी रेनो की डस्टर का रहा, लेकिन हो सकता है निसान की यह कार कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें