फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक इंजन के साथ लॉन्च होगी एक्सयूवी ऐरो

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर अपना ध्यान दे रही महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक वेहिकल पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के दरादे से बढ़ रही है। वैश्विक तौर पर महिंद्रा खुद को बड़े इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी के तौर पर स्‍थापित करना चाहती है और ऐसा अब दिखने भी लगता है। अब खबर सुनने में आ रही है कि कंपनी 2016 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित अपनी कांसेप्ट कार एक्सयूवी ऐरो को इलेक्ट्रिक इंजन के साथ पेश कर सकती है। एक्सयूवी ऐरो को ऑटो एक्सपो 2016 में काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन


मौजूदा समय में महिंद्रा के पास दो इलेक्ट्रिक इंजन 48 वोल्ट और 72 वोल्‍ट हैं। अगर सच में ऐसा हुआ कि ऐरो में इलेक्ट्रिक इंजन लगाया जाएगा तो संभव है कि वह इंजन 380 वोल्‍ट का हो। इस तरह के इंजन पर महिंद्रा काफी मेहनत से काम कर रही है। इस इंजन को बाद में महिंद्रा अपनी अन्य एसयूवी अंदाज वाली गाड़ियों के लिए कर सकती है। 

ऐरो को जब ऑटो एक्सपो में कंपनी ने प्रदर्शित किया था उस समय इसमें 2.2 लीटर वाला डीजल इंजन लगा था जो कि 210 पीएस की शक्ति और 470 एनएम का टॉर्क देती थी। इसका इलेक्ट्रिक इंजन भी जो महिंद्रा बना रही है वह भी इतनी ही शक्ति दे सकती है। इसकी रेंज 200 से 300 किलोमीटर तक हो सकती है या फिर इससे ज्यादा भी हो सकती है। महिंद्रा नए इलेक्ट्रिक इंजन को स्‍थानीय तौर पर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि मोटर कंट्रोलर, सिस्टम इंटरग्रेशन और बैट्री तकनीक के स्‍थानीय तौर पर बनने पर इसकी कीमत में भी कमी आएगी और लोग इस कार को आसानी से अफोर्ड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें