फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata harrier का नया टीजर वीडियो आया सामने, देखें कौन से होंगे नए फीचर्स

Sat, 01 Dec 2018 11:27 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata harrier interior
विज्ञापन

टाटा हैरियर की नई एसयूवी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। कंपनी इस कार की लांचिंग को लेकर लगातार लोगोें में उत्साह बनाए हुए है। हैरियर में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स दिए हैं। फिलहाल कंपनी ने इसका एक नया टीजर जारी कर दिया है जिसमें कार के इंटीरियर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

कार के लेटेस्ट टीजर में दिखाई दे रहा है कि इस कार में कंपनी 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी देगी। टाटा हैरियर के इससे पहले जारी हुए टीजर में कार के सेंटर कंसोल में कूल्ड ग्लवबॉक्स दिखाई दिया था। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो कार में मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे, जिसमें रोड मोड, रेन मोड और ऑफ-रोड मोड शामिल होंगेे।कार में जेबीएल कंपनी का साउंट सिस्टम, लेदर की फिनिश के साथ सिल्वर रंग के डोर हैंडल, 8.8-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम और हल्के ग्रे और ब्राउन रंग से सजा ड्यूल टोन फिनिश डैशबोर्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा कार में ब्लूटूथ टेलिफोन,रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, जैसे भी कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। टाटा अपनी इस कार को अगले साल के शुरुआत में लांच करेगी। जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कार में 2.0-लीटर का चार-सिलिंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। जिसे 6-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें