Jeep भारत में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Compass के अपडेटेड मॉडल 2021 Jeep Compass Facelift (2021 जीप कंपास फेसलिफ्ट) की आधिकारिक तौर पर 27 जनवरी को बिक्री शुरू होगी। कंपनी ने हाल ही में इस एसयूवी को अपडेट किया है। कंपनी लॉन्च के समय इस एसयूवी के कीमतों की घोषणा करेगी और डिलीवरी भी उसी दिन शुरू होने की उम्मीद है। जीप इंडिया ने पहले ही नए कंपास के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
2021 Jeep Compass SUV
- फोटो : Jeep
डिजाइन और एक्सटीरियर
Jeep ने Compass को भारतीय बाजार में साल 2017 में लॉन्च किया था। अब इस कार को तीन साल बाद मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है। लुक से लेकर इसके केबिन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लुक के लिहाज से इसमें 7-स्लैट ग्रिल, ऑल न्यू एलईडी हेडलाइट्स, नए अलॉय व्हील्स और नए एलईडी टेललाइट्स मिलेंगे। कार के फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें चौड़े हनीकॉम्ब मेश एयरडैम लगाए गए हैं। इसके साथ ही यह एसयूवी अब नए कलर ऑप्शंस के साथ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
2021 Jeep Compass SUV
- फोटो : Jeep
इंटीरियर और फीचर्स
जीप कंपस फेसलिफ्ट के इंटीरियर का लुक काफी बदल गया है। इसके केबिन में 10.1-इंच टचस्क्रीन के साथ नया डैशबोर्ड मिलेगा, जो नए 10-इंच एचडी इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर डिस्प्ले के साथ आता है। यह एफसीए की नई यू-कनेक्ट 5 तकनीक पर आधारित है जो एंड्रॉइड पर काम करता है। इस कार में कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही एसयूवी में एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वॉइस कमांड असिस्ट, ओवर-दी-एयर अपडेट्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो पहले की तरह ही इस एसयूवी में 7 एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ब्रेक असिस्ट, टेरेन मोड्स, हिल असिस्ट और हिल डीसेंट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी को अपहोल्स्ट्री को पहले से बेहतर बनाया गया है। इसके साथ ही सेंट्रल कंसोल की स्टोरेज क्षमता भी बढ़ गई है।
4 of 5
2021 Jeep Compass SUV 360 Degree Camera System
- फोटो : Jeep
इंजन
2021 जीप कंपस फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही बीएस6 मल्टी-एयर पेट्रोल और मल्टी-जेट डीजल इंजन मिलेंगे। 1.4-लीटर, 4-सिलेंडर, मल्टी-एयर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल या 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, मल्टी-जेट डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा।
कीमत और मुकाबला
2021 जीप कंपास फेसलिफ्ट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से लेकर 21 लाख तक हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, ह्यूंदै ट्यूशॉ और स्कोडा कारोक जैसी एसयूवी से होगा।