फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW ने लॉन्च की एक्सटेंडेड केयर प्लस सर्विस, मॉनसून में कार रहेगी बम-बम

Thu, 14 May 2020 06:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने देशभर में अपने सभी डीलर नेटवर्क में अपने ग्राहकों के लिए BMW Extended Care+ (एक्सटेंडेड केयर+) सर्विस अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
BMW Extended Care Car Servicing - फोटो : BMW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BMW ग्राहक अब विस्तृत आफ्टरसेल्स सर्विस, प्री-मॉनसून एवं इलेक्ट्रिकल उपकरणों की जांच जैसी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। जिसके बाद वे सुनिश्चित कर सकेंगे कि उनकी BMW कार कहीं भी जाने के लिए हर वक्त तैयार रहे। 
विज्ञापन

bmw car
BMW India ने कहा है कि  एक्सटेंडेड केयर प्लस एक 33 पॉइंट चेक सर्विस है जो पूरे साल बीएमडब्ल्यू कार की मेंनटेनेंस को बेस्ट कंडीशन में बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है। बाढ़ग्रस्त इलाकों में  Extended Care+ का फायदा कार मालिकों को मिलेगा। 

BMW Extended Care Car Servicing - फोटो : BMW
घर बैठे बुक कराएं सर्विस
कंपनी की ओर से हाल ही में पेश किए गए BMW Contactless Experience (BMW कॉन्टैक्टलेस एक्सपीरियंस) अभियान के तहत ग्राहक घर बैठे अपनी सुविधाजनक तारीख और समय पर नजदीकी डीलरशिप से एक्सटेंडेड केयर+ सर्विस बुक कर सकते हैं। सर्विस से जुड़े हुए भुगतान भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 

BMW Extended Care Car Servicing - फोटो : BMW
कार होगी सैनेटाइज
सर्विसिंग के बाद ग्राहकों को उनकी कार उनके मनचाही जगह पर सैनिटाइजेशन की पूरी प्रक्रिया के बाद सौंप दी जाएगी। वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज एक सैनिटाइज्ड लिफाफे में उन्हें दिए जाएंगे। लॉकडाउन खत्म के बाद सरकारों के दिशानिर्देशों के मुताबिक ही सर्विसेस एवं डिलीवरी होगी। किसी भी तरह की अतिरिक्ति जानकारी के लिए नजदीकी बीएमडब्ल्यू सर्विस सेंटर्स से संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन

BMW
BMW Group India (BMW ग्रुप इंडिया) के एक्टिंग प्रेसिडेंट, अर्लिंडो टेक्सेराए ने कहा, "BMW में हम अपने ग्राहकों को उनके BMW वाहन की सबसे अच्छी केयर देकर उन्हें ड्राइविंग का शानदार अनुभव देना चाहते हैं। BMW एक्सटेंडेड केयर+ सर्विस वाहन की संपूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन की गई है, ताकि ग्राहकों की कारें हमेशा तैयार रहें। अपने लंबे अनुभवए प्रशिक्षित तकनीशियनों, विशेषज्ञ वर्कशॉप टेक्नॉलॉजी एवं ओरिजनल BMW पार्ट्स के साथ हमारे ग्राहक हमेशा सबसे अच्छी ड्राइविंग का अनुभव हासिल कर सकते हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें