जीएसटी के लागू हो जाने के बाद से सीडान (1200सीसी से 1500 सीसी) के बीच की गाड़ियों की खरीदारी करना महंगा हो जाएगा। वहीं हाईब्रिड कारें भी महंगी हो जाएंगी। इसके साथ ही गाड़ियों की सर्विस कराना अगले महीने से काफी महंगा हो जाएगा।
जीएसटी के चलते अब ज्यादातर वाहनों की कैटेगिरी 28 फीसदी टैक्स के स्लैब में आ जाएंगे, इसमें अलग-अलग श्रेणी में वेरिएबल सेस किसी वाहन कटेगरी पर लगाया जाने का प्रावधान भी किया गया है।
सब फोर मीटर कटेगरी के पेट्रोल मॉडल पर अब 1 फीसदी(1200 सीसी से कम) का सेस लगेगा जबकि डीजल कारों पर 3 फीसदी अतिरिक्त सेस लगेगा।
इस बदलाव के बाद इन कारों के लिए जीएसटी की दरें कुल मिलाकर 29 व 31 फीसदी तक पहुंच जाएंगी। इसके चलते अब छोटी गाड़ियां थोड़ी सी महंगी हो जाएंगी।
मिड साइज और एसयूवी(जिसकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा और 1500 सीसी से कम इंजन) की कीमतों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसी गाड़ियों पर अब तक लगभग 43 फीसदी तक का टैक्स लगता है।