क्या है एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल
दूसरी ओर, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल एक ऐसा फीचर है जिससे ड्राइवर सामने चली रहे वाहन से अपनी कार की एक निश्चित दूरी और रफ्तार तय कर सकता है। कार का सिस्टम इस इनपुट के हिसाब से गाड़ी को चलाता है, लेकिन सामने चल रहे वाहन से एक सुरक्षित दूरी तय करने के लिए जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटकि तरीके से स्पीड को कम कर देता है।
फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम
ग्लोस्टर एसयूवी में फ्रंट कॉलिजन वॉर्निंग सिस्टम और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह फीचर बहुत फायदेमंद साबित होती है, जिसकी मदद से आगे की सड़क स्कैन हो जाती है। इसका फायदा यह है कि अगर सिस्टम को लगता है किसी आपात स्थिति में चालक तेजी से ब्रेक लगाने में सक्षम नहीं है तो पहले यह चेतावनी देता है और फिर ऑटोमैटिक तरीके से ब्रेक लगा देता है। इससे सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। इस एसयूवी में मिलने वाले अन्य फीचर्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर, ऑटो पार्क असिस्ट और लेन डिपार्चर वार्निंग सिस्टम शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इन फीचर्स के साथ एमजी ग्लॉस्टर अपने सेगमेंट में पहली एसयूवी बन गई है जिसमें लेवल 1 ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता है।