फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor लाई MG G10 MPV, Innova Crysta और Kia Carnival से सीधा मुकाबला

Mon, 10 Feb 2020 04:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MG Motor MG G10 MPV - फोटो : Auto Expo
विज्ञापन
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी ब्रांड-न्यू MPV (मल्टी परपज व्हीकल) को Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया है। एमजी मोटर इंडिया ने इस लग्जरी एमपीवी का नाम MG G10 रखा है। MG G10 MPV न्यूजीलैंड, चीन, ऑस्ट्रेलिया और मध्य-पूर्व के अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Maxus G10 के नाम से बेचा जाता है। एमजी मोटर अपनी इस नई एमपीवी को भारतीय बाजार में इसी साल लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन

मुकाबला 

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में MG G10 MPV का मुकाबला Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) और हाल ही लॉन्च की गई ऑल-न्यू Kia Carnival (किआ कार्निवल) से होगा। 

डायमेंशन

MG G10 की लंबाई 5,168mm, चौड़ाई 1,980mm और ऊंचाई 1,928mm है। MG G10 की लंबाई Kia Carnival से ज्यादा है। Kia Carnival की लंबाई 5115mm है। MG G10 की चौड़ाई 1,980mm है वहीं Carnival की 1,985mm है। ऊंचाई और व्हीलबेस के मामले में भी MG G10, किआ कार्निवल पर भारी पड़ेगी। MG G10 की उंचाई 1,928mm है वहीं Carnival की ऊंचाई 1,740-1,755 mm के बीच है। MG G10 का व्हीलबेस 3,198mm है वहीं Carnival का व्हीलबेस 3,060mm है। 

3 सीटिंग विकल्प

MG G10 भारत में जब लॉन्च होगी तो यह 3 सीटिंग विकल्पों- 7 सीटर, 9 सीटर और 10 सीटर में उपलब्ध होगी। 7 सीटर वेरिएंट में दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स होंगी। साथ ही इस वेरिएंट में दूसरी और तीसरी लाइन की सीट्स स्लाइडिंग फंक्शन के साथ आएंगी। 

फीचर्स 

MG G10 में कंपनी की अन्य कारों Hector (हेक्टर) और ZS EV (जेडएस ईवी) की तरह फीचर्स की भरमार होगी। MG G10 में एक बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। जिसमें कनेक्टेड कार-टेक iSmart, पैमोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे और टेलगेट, दो-जोन स्वचालित क्लाइमेट कंट्रोल समेत कई अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। 

पावर

कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचे जाने वाले Maxus G10 मॉडल में 2.0-लीटर 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देती है। यह इंजन 215 bhp का पावर और 330 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसके अलावा इस एमपीवी में 2.4-लीटर पेट्रोल और 1.9-लीटर टर्बो-डीजल इंजन के विकल्प भी उपलब्ध हैं। G10 के दोनों इंजनों में 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं। 
विज्ञापन

कीमत 

MG G10 को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया। इसी मोटर शो में किआ मोटर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एमपीवी कार्निवल को लॉन्च किया। कोरियाई कार निर्माता ने अपनी एमपीवी की कीमत 24.95 लाख रुपये से 33.95 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच रखी है। दूसरी ओर, G10 के अन्य प्रतिद्वंद्वी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 15.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर मिलती है, जो टॉप-एंड ट्रिम के लिए 23.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ऐसे में MG G10 की कीमत बहुत कंपीटीटिव होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें