फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने लॉन्च की GT R और GT Roadster स्पोर्ट्स कार

Tue, 22 Aug 2017 03:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मर्सिडीज जीटी आर
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज ने सोमवार को एएमजी जीटी रोडस्टर और एएमजी जीटी आर स्पोर्ट कार को लॉन्च किया। एएमजी जीटी रोडस्टर  की शुरुआती कीमत 2.19 करोड़ और एएमजी जीटी आर स्पोर्ट की 2.23 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


मर्सिडीज जीटी रोडस्टर का इंजन 476 हॉर्सपावर की ताकत और 630 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि कार महज 4 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी ने टॉप फैब्रिक रूफ  को तीन रंगों के विकल्प से साथ पेश किया है, जो महज 11 सेकेंड में क्लोज हो जाती है। 

पढ़ें: मर्सिडीज बेंज की रिकॉर्ड बिक्री, अब ई-क्लास से आस

बता दें कि मर्सिडीज जीटी आर बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर अब तक की सबसे तेज लैंप पूरा करने वाली कार बनी। कार में 2.09.853 मिनट में अपना लैंप पूरा किया है। कंपनी ने कार में 4 लीटर का V8 टर्बो इंजन दिया है। जो कार को 585 एचपी की ताकत और 700 एनएम का अधिकत्म टॉर्क प्रदान करता है। 
विज्ञापन


कार की टॉप स्पीड 318 किमी प्रति घंटे की है। दोनों ही गाड़ियों में कंपनी ने  नया पानाअमेरिकन ग्रील दिया है। साथ ही कार में 7- स्पीड स्पोर्ट ट्रांसमिशन दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें