लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने MPV वी-क्लास को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार की लांचिंग के साथ यह भारत की अब तक की सबसे महंगी MPV बन गई है, जिसका आज के समय में कोई भी कॉम्पिटिटर नहीं है।बता दें, इस MPV को स्पेन से इंपोर्ट कर सीबीयू रूट के तहत भारत में बेचा जाएगा।
फीचर्स की बात करें तो वी क्लास कार में ड्युअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीमीडिया सिस्टम,मर्सिडीज COMAND इंफोटेनमेंट सिस्टम,स्पोर्ट्स सस्पेंशन, और 16 इंच के अलॉय व्हील्स,एक्सप्रेशन वैरिएंट में एलईडी लाइट्स दिए गए हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार में 6 एयरबैग,क्रॉस विंड असिस्ट,ट्रैक्शन कंट्रोल,एबीएस, ईबीडी, 360 डिग्री व्यू कैमरा,हिल स्टार्ट असिस्ट और ईएसपी स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर दिए गए हैं। वी क्लास को फिलहाल कंपनी ने सिंगल इंजन विकल्प में उपलब्ध कराया गया है।
इसमें 2.1 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो BS6 मानको पर खरा उतरता है। इसका इंजन 164 पीएस की पावर और 380एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की स्पीड की बात करें तो यह सिर्फ 10.9 सेकंड में 0-100किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।
वहीं इस कार की टॉप स्पीड 195किमी प्रति घंटा है। बात करें कीमत की तो, मर्सिडीज वी क्लास एक्सक्लूसिव 6 सीटर की कीमत 68.40 लाख रुपए है और इसके एक्सप्रेशन 7 सीटर ऑप्शन की कीमत 81.90 लाख रुपए रखी गई है।