2019 Mercedes-AMG C43 Coupe में मैट इरिडियम सिल्वर ट्विन लूवर के साथ एएमजी रेडिएटर ग्रिल मिलती है जो फ्रंट एप्रन तक फैली हुई है। पीछे की तरफ हाई-ग्लॉस क्रोम सहित दो गोल ट्विन टेलपाइप्स कार को स्पोर्टी लुक देती हैं। कार में 19-इंच मल्टी-स्पोक एएमजी अलॉय व्हील दिए गए हैं।
2019 मर्सिडीज-एएमजी सी 43 कूप के इंटीरियर में टच कंट्रोल बटन और हेड अप डिस्प्ले, एएमजी परफॉर्मेंस सीट और 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तीन डिस्प्ले स्टाइल क्लासिक, स्पोर्ट और सुपरस्पोर्ट के साथ दिया है। बात करें कीमत की तो ,2019 Mercedes-AMG C43 Coupe की कीमत 75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।