फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों ‘फेल’ हुईं बीएमडब्ल्यू और ऑडी, मर्सडीज बेंज ने जमाया सिक्का

Mon, 10 Dec 2018 11:17 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मर्सिडीज बेन्ज सी-क्लास
विज्ञापन

जेडी पॉवर 2018 की हालिया जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक लग्जरी कारों में मर्सडीज बेंज ने बीएमडब्ल्यू और ऑडी को पीछे छोड़ दिया है। जेडी पॉवर के मानकों के मुताबिक मर्सडीज बेंज का स्टाफ अपने कस्टमर्स को गाड़ी खरीदने से पहले पूरी तरह से संतुष्ट करता है।

विज्ञापन


कंपनी ने यह स्टडी 250 ग्राहकों पर की है, जिन्होंने सितंबर, 2017 से अगस्त, 2018 के बीच नई गाड़ी खरीदी है। जेडी पॉवर की इंडिया सेल्स सैटिस्फेक्शन इंडेक्स (लग्जरी) की 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक मर्सडीज बेंज को 903 स्कोर मिला है।

जबकि बीएमडब्ल्यू 900 अंको के साथ दूसरे और 888 अंकों के साथ ऑडी तीसरे स्थान पर रही है। जेडी पॉवर ने ग्राहकों की संतुष्टि के लिए 6 प्रमुख फैक्टर्स को आधार माना है। स्टडी के मुताबिक डीलरशिप फैसिलिटी, डिलीवरी प्रोसेस, डीलर सेल्स कसंल्टेंट, पेपर वर्क, डील और डीलर वेबसाइट मुख्य फैक्टर रहे।
विज्ञापन


स्टडी में बताया गया है कि लग्जरी कारों की ग्राहक गाड़ी खरीदने से पहले गहरी रिसर्ट में रूचि रखते हैं। ग्राहकों की इस उत्सुकता को सही सूचना देने के लिए डीलरशिप स्टाफ को कई तैयारियां करनी पड़ती हैं और ग्राहकों से बातचीत की प्रक्रिया बढ़ानी पड़ती है।

विज्ञापन

BMW 6 Series Convertible
स्टडी के अनुसार लग्जरी कारों के 28 फीसदी से ज्यादा ग्राहक खरीदने से पहले दूसरी गाड़ियों से भी तुलना करते हैं। वहीं 65 प्रतिशत खरीदार इंटरनेट से सूचना हासिल करते हैं। वहीं इनमें से 49 फीसदी खरीदार सीधे डीलर से संपर्क करते हैं, जबकि इनमें ससे 52 प्रतिशत खरीदार उसी मॉडल के रेट की तुलना दूसरे डीलरों के ऑफरों और कीमतों से करते हैं।

वहीं केवल दो-तिहाई (61 प्रतिशत) खरीदार ही लग्जरी गाड़ियां खरीदने से पहले दोस्तों, रिश्तेदारों से मिली जानकारियों पर भरोसा जताते हैं। स्टडी के मुताबिक 83 फीसदी खरीदारों ने बताया कि उनके सेल्स कंसल्टेंट डिजिटल डिवाइस जैसे टैबलेट का इस्तेमाल किया।

वहीं एक-चौथाई ग्राहकों ने कहा कि कीमतों, पेपरवर्क को लेकर उनकी समस्याओं का ठीक से हल नहीं हुआ। इसके लिए उन्होंने डीलर के स्टाफ को जिम्मेदार बताया। वहीं 97 प्रतिशत संतुष्ट ग्राहकों ने कहा कि वे डीलर के बारे में अपने परिवार और दोस्तों से सिफारिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें