मारुति की कार ब्रेजा ने ग्लोबल NCAP टेस्ट में शानदार प्रर्दशन किया। जिसके चलते कंपनी ने कार को 4 स्टार रेटिंग दी है और इसी के साथ हम भारत में पहली 5 स्टार रेटिंग वाली कार देखने के बेहद करीब आ गये हैं।
ब्रेजा कार एक कॉम्पेक्ट एसयूवी है जिसमें कंपनी ने डुअल एयरबैग, एबीएस और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड जैसे फीचर दिए हैं लेकिन कार में मौजूद चाइल्ड सीट माउंट्स की पोजिशन ठीक ना हाने के कारण कार को चाइल्ड सेफ्टी में 2 स्टार रेटिंग ही मिल पाई। जबकि व्यसक सेफ्टी में मारुति ब्रेजा को टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली है।
मारुति विटारा ब्रेजा क्रैश टेस्ट के नतीजों की व्याख्या करते हुए, ग्लोबल NCAP के महासचिव डेविड वार्ड ने कहा कि , "मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा के लिए 4-स्टार रिजल्ट प्रभावशाली है। यह साफ तौर पर भारत के वाहन निर्माताओं की इंजीनियरिंग क्षमता को दिखता है।