नए Ace एडिशन में ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक डोर वाइजर्स और स्पोर्टी लुक के लिए ब्लैक लिप स्पॉयलर मिलेगा। वहीं फ्रंट रूम लैंप, डोर एज प्रोटेक्टर्स और Ace एडिशन का एंब्लेम मिलेगा। वहीं स्पेशल एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड VX वेरियंट से ज्यादा होगी। इस वेरियंट में ऑटो एसी, रिअर पार्किंग कैमरा और 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
| Petrol MT |
Petrol CVT |
Diesel MT |
Diesel CVT |
| Rs 7.89 lakh |
Rs 8.72 lakh |
Rs 8.99 lakh |
Rs 9.72 lakh |
अमेज में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। पेट्रोल यूनिट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और 90 पीएस की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल यूनिट 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है, जो 100 पीसी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही वेरियंट सीवीटी ऑटोमैटिक के साथ आते हैं।
होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये से शुरू है और इसका मुकाबला मारुकि सुजुकी डिजायर, हंयूदै एक्सेंट, टाटा टिगोर और फॉक्सवैगन एमियो से है।