फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota का Maruti Vitara Brezza वाला वर्जन फेस्टिव सीजन में होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

Thu, 30 Jul 2020 03:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • टोयोटा की नई एसयूवी में Brezza में मिलने वाला K15B 1.5 लीटर का बीएस6 कंप्लाइंट इंजन मिल सकता है, जो 104 पीएस का पावर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • टोयोटा मोटर कॉर्प और सुजुकी मोटर कॉर्प ने भारतीय बाजार में हाइब्रिड और अन्य वाहनों की एक-दूसरे को आपूर्ति करने के लिए मार्च 2018 में एक बुनियादी समझौता किया था।
विज्ञापन
Toyota Vitara Brezza - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Toyota Kirloskar Motor (TKM), टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) भारतीय बाजार के लिए आने वाले त्यौहारी सीजन में Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) पर आधारित अपनी कॉम्पैक्ट SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसका नाम Toyota Urban Cruiser रखा जा सकता है। 
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2018 में, Toyota Motor Corp (टोयोटा मोटर कॉर्प) और Suzuki Motor Corp (SMC), सुजुकी मोटर कॉर्प ने भारतीय बाजार में हाइब्रिड और अन्य वाहनों की एक-दूसरे को आपूर्ति करने के लिए एक बुनियादी समझौता किया था।

इस व्यवस्था के तहत, टीकेएम पहले से ही बलेनो को एमएसआई से लेता है और डिजाइन और फीचर्स में कुछ बदलाव करने के बाद इसे Glanza (ग्लैंजा) के रूप में बेचता है। 

अब टोयोटा इस व्यवस्था के तहत आनेवाले त्योहारी सीजन के शुरुआत में अपना दूसरा प्रॉडक्ट पेश करने के लिए तैयार है। टीकेएम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग नवीन सोनी ने कहा, "भारत में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। और यह सेगमेंट अब कुल यात्री वाहन की बिक्री का 10-11 फीसदी है।" 

उन्होंने कहा, वास्तव में कॉम्पैक्ट एसयूवी एकमात्र सेगमेंट है जिसने पिछले वर्ष में बढ़ोतरी दिखाई है।

सोनी ने कहा, "हम लंबे समय से इस सेगमेंट का मूल्यांकन कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि हम यह घोषणा करें कि इस त्योहारी सीजन में हमारी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी।" 

इंजन
Brezza में K15B 1.5 लीटर का बीएस6 कंप्लाइंट इंजन मिलता है, जो 104 पीएस का पावर और 138 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota Urban Cruiser में भी यही इंजन मिलने की संभवाना है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। 

नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक Toyota Urban Cruiser में रीडिजाइन की गई ग्रिल, नया बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स होंगे जो Brezza से अलग होंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स देगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर को पहले अगस्त में लॉन्च किया जाना था लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हुई। 
विज्ञापन

मुकाबला
भारत में सब-कॉम्पैक्ट यानी 4-मीटर से छोटी एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। Toyota Urban Cruiser का भारतीय बाजार में मार्केट में मुकाबला मारुति की ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सन, महिंद्रा की एक्सयूवी 300, ह्यूंदै की वेन्यू जैसी एसयूवी कारों से होगा। इनके अलावा किआ की आनेवाली एसयूवी सॉनेट, रेनो की काइगर और निसान की मैग्नाइट जैसी एसयूवी कारों से भी इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें